'कब्जा' का टीजर हुआ जारी, सात भाषाओं में रिलीज होगी किच्चा सुदीप-श्रिया सरन की फिल्म

Kabzaa Teaser
Published on
Updated on

मुंबई: साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep) की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। किच्चा सुदीप इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कब्जा' (Kabzaa Teaser) को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर आउट हुआ है। इस फिल्म में उपेंद्र के साथ किच्छा सुदीप भी मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म 'कब्जा' 'केजीएफ' से मिलती जुलती होगी। फिल्म 'कब्जा' की कहानी गैंगस्टर्स पर आधारित है। फिल्म 'कब्जा' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा में है। किच्छा सुदीप के फैंस को 'कब्जा' का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है. फैंस तारीफों की बौछार कर रहे हैं। 

सात भाषाओं में दिखाई जाएगी 'कब्जा'

किच्चा सुदीप और उपेंद्र की 'कब्जा' का टीजर आउट होते ही दर्शकों को अब फिल्म का इंतजार है। यह फिल्म सात भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और उड़िया भाषाएं शामिल हैं। फिल्म 'कब्जा' में किच्चा सुदीप और उपेंद्र के अलावा श्रिया सरन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

किच्चा सुदीप की 'विक्रांत रोना' बॉक्स ऑफिस पर धमाल

किच्चा सुदीप की 'विक्रांत रोना' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है. फिल्म 'विक्रांत रोना' में किच्चा सुदीप के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने भी अहम भूमिका निभाई थी. फिल्म में निरुप भंडारी, नीता अशोक, रविशंकर गौड़ा, मधुसूदन राव और वासुकी वैभव भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अंग्रेजी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी भाषाओं में रिलीज हुई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com