बॉलीवुड छोड़ साउथ चले कबीर बेदी, कन्नड़ फिल्म से करेंगे शुरुआत

Kabir Bedi South Movie
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉलीवुड से साउथ की तरह सितारों का पलायन जारी है। अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के बाद अभिनेता अब कबीर बेदी भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। खबर के मुताबिक कबीर बेदी निर्माता त्रिविक्रम सापल्या और निर्देशक सुधीर अत्तावर की कन्नड़ फ़िल्म 'करी हैदा? कोरागज्जा' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वो एक किंग का किरदार निभाएंगे।

https://twitter.com/iKabirBedi/status/1654505070460039168

कबीर बेदी के मुताबिक, 'मुझे अगर किसी फिल्म की कहानी पसंद आती है तो मैं भाषा को आड़े नहीं आने देता। मुझे इस फिल्म की कहानी पसंद आई. मुझे लगा इस फिल्म में एक संदेश है, जो लोगों के काम आ सकता है। इसलिए मैंने फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी।'

फिल्म के निर्देशक सुधीर अत्तावर ने कहा कि, 'कबीर बेदी जैसे लीजेंड के साथ काम करना मेरे लिए बड़े गर्व की बात रही, काफी अच्छा अनुभव रहा। जब मैंने उन्हें डर-डर कर फिल्म की स्क्रिप्ट भेजी थी, तो मुझे अंदाजा नहीं था कि वह यह भूमिका स्वीकार करेंगे या नहीं। लेकिन उन्होंने मेरे साथ काम करना मंजूर किया, मुझे बहुत सपोर्ट किया।

द्रुति क्रिएशन और सक्सेस फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में संदीप सोपारकर, भव्या ,श्रुति और नवीन पढ़ील जैसे कलाकार नजर आएंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com