जेनिफर मिस्त्री का असित मोदी पर फिर हमला, कहा- 'नट्टू काका को भी नहीं बख्शा!'

Jennifer on Nattu Kaka
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मिसेज सोढ़ी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री और शो के मेकर असित मोदी के बीच जंग अब भी जारी है। असित मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी जेनिफर ने असित मोदी को लेकर एक और नया खुलासा किया है। जेनिफर ने कहा कि उन्होंने शो में नट्टू काका का किरदार निभा रहे घनश्याम नायक को भी नहीं बख्शा।

https://www.youtube.com/watch?v=x2N9nqLWIWI

एक्ट्रेस के मुताबिक, 'उन्होंने नायक को काफी मेंटली टार्चर किया लेकिन काम हाथ से निकलने के डर से कोई मोदी के खिलाफ कभी आवाज नहीं उठाता।' गौरतलब है कि घनश्याम नायक अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनकी जगह किरण भट्ट नट्टू काका का रोल निभाते हैं।

बता दें कि जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने असित मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जेनिफर के बाद इस शो में काम कर चुकी मोनिका भदौरिया ने भी असित मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, 'वो खुद को भगवान समझता है और शो में काम करने वाले कलाकारों को कुत्ते की तरह ट्रीट करता है।'

https://twitter.com/jennifermistryb/status/1656881454947913732

एक इंटरव्यू के दौरान जेनिफर ने अपने छोटे भाई को याद करते हुए भावुक होकर बोला, ‘मेरे भाई की आत्मा, मोनिका भदौरिया की मां की आत्मा और नट्टू काका की आत्मा ने मुझे यह हौसला दिया है कि मैं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर्स के इस गलत काम के खिलाफ अपनी आवाज उठा पाऊं।'

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com