एक नहीं दो-दो अरशद वारसी! ‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, हंसी-मजाक से भरपूर कहानी

Jeevan Bima Yojana Trailer: फिल्म 'जीवन भीमा योजना' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में अरशद वारसी डबल रोल में शानदार कॉमेडी करते दिखाई दे रहे हैं।
Jeevan Bima Yojana Trailer
अरशद वारसी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Arshad Warsi Jeevan Bima Yojana: बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी आने वाली डार्क कॉमेडी फिल्म 'जीवन भीमा योजना' का ट्रेलर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। स्टारबीम वेंचर्स लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म में अरशद डबल रोल निभाते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत से ही कॉमेडी, सस्पेंस और जबरदस्त कंफ्यूजन का ऐसा ताना-बाना बुना गया है, जो दर्शकों को शुरू से लास्ट तक बांधकर रखता है। संजीदा शेख और विजय राज जैसे दिग्गजों की मौजूदगी ने इस कहानी को और भी दिलचस्प बना दिया है।

एक करोड़ के बीमे से शुरू हुआ पूरा भ्रम

फिल्म की कहानी का मुख्य केंद्र 1 करोड़ रुपये की बीमा पॉलिसी और उससे जुड़ा सस्पेंस है। ट्रेलर की शुरुआत एक ऐसे सीन से होती है जहां किसी को जान से मारने की कोशिश की जा रही है। इसके फौरन बाद संजीदा शेख यानी 'योजना' की एंट्री होती है, जो अपने पति जीवन के मौत पर नाटकीय अंदाज में रोती हुई दिखाई देती हैं। जल्द ही यह खुलासा होता है कि जीवन ने अपने लाइफटाइम में 1 करोड़ का बीमा कराया था, लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब पता चलता है कि उन्होंने अपने जाने से पहले 1 करोड़ रुपये की एक और दूसरी बीमा पॉलिसी भी ली थी।

डबल रोल के जाल में फंसे विनायक और भीमा

कहानी में नया ट्विस्ट तब आता है जब खतरनाक विनायक यानी एक्टर विजय राज की एंट्री होती है। विनायक पैसों के चक्कर में योजना के पीछे पड़ जाते हैं, लेकिन तभी उनका सामना 'भीमा' नाम के शख्स से होता है। भीमा का चेहरा हूबहू जीवन से मिलता-जुलता है, जिसके कारण विनायक उसे ही जीवन समझ बैठते हैं। यहीं से फिल्म में एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त कंफ्यूजन शुरू होता है। दोनों रोल के बीच की यह गलतफहमी दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देती है।

अभिषेक डोगरा के निर्देशन में बनी डार्क कॉमेडी

फिल्म 'जीवन भीमा योजना' के डायरेक्टर अभिषेक डोगरा का कहना है कि यह कहानी उन आम लोगों की है जो अपनी जिंदगी में एक असाधारण निर्णय लेते हैं। फिर वे पूरी फिल्म में उस एक फैसले की भारी कीमत चुकाते हुए नजर आते हैं। उन्होंने बताया कि भले ही यह फिल्म डार्क कॉमेडी जॉनर की है, लेकिन इसकी भावनात्मक जड़ें बेहद गहरी और मानवीय हैं। अरशद वारसी ने जीवन और भीमा के दोनों रोल को इतनी सटीकता के साथ निभाया है कि शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद पूरी टीम बार-बार हैरान रह जाती थी।

Jeevan Bima Yojana Trailer
यश की 'टॉक्सिक' का पहला शो देखने पहुंचीं हुमा कुरैशी, थिएटर पहुंचने से पहले एक्ट्रेस ने किया ये काम

सितंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी यह फिल्म

स्टारबीम वेंचर्स लिमिटेड की फिल्म 'जीवन भीमा योजना' 4 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में अरशद वारसी, संजीदा शेख और विजय राज के अलावा बृजेंद्र काला और पूजा चोपड़ा भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com