- Hindi News »
- Entertainment »
- Jaya Bachchan Love Story Is Filmy This Is Why Amitabh Bachchan Married Her
Jaya Bachchan Birthday: फिल्मी है जया बच्चन की लव स्टोरी, इस वजह से अमिताभ बच्चन ने की थी शादी
जया बच्चन ने 15 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रख लिया था। साल 1963 की 'महानगर' में वह सपोर्टिंग रोल में नजर आई थीं। उन्हें साल 1992 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था, वहीं जया ने 9 फिल्मफेयर अवार्ड्स जीते हैं।
- Written By: सोनाली झा

जया बच्चन (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन का जन्म 9 अप्रैल, 1948 को एक बंगाली ब्राह्मण परिवार में हुआ था। एक्ट्रेस आज अपना 77वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। जया बच्चन हिंदी और बंगाली फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद पुणे में इंडियन फिल्म और टेलीविजन संस्थान से डिग्री हासिल किया था।
जया और अमिताभ ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी को आइडियल जोड़ी माना जाता है। अमिताभ और जया की लव स्टोरी भी काफी इंट्रेस्टिंग है। अमिताभ बच्चन ने केबीसी के एक एपिसोड में अपनी लव लाइफ के बारे में बात की थी। उन्होंने शो में बताया था कि कैसे उनकी मुलाकात जया से हुई थी, फिर कैसे दोनों की प्यार की कहानी शादी तक पहुंची।
अमिताभ बच्चन ने बताया था कि उनकी और जया की शादी साल 1973 में हुई थी। हम दोनों की पहली मुलकात फिल्म ‘गुड्डी’ के सेट पर हुई थी। अमिताभ को जया से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। लेकिन जया को अमिताभ बिल्कुल पसंद नहीं आए थे। इसके बाद में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। वहीं इनकी दोस्ती कब प्यार में बदल गयी उनको भी पता नही चला।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
अमिताभ ने आगे बताया कि मैं और जया फिल्म जंजीर में एक साथ काम कर रहे थे। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी। इसलिए सारी टीम ने फैसला लिया कि हम लोग लंदन छुट्टियों पर जाएंगे। मैं कभी लंदन नही गया था, और नहीं जया ने लंदन देखा था। लेकिन, जब मैंने अपने पिता से लंदन जाने के लिए पूछा, तब उन्होंने मुझसे सवाल किया कि उनके साथ और कौन-कौन जा रहा है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
एक्टर ने आगे कहा कि दोस्तों की लिस्ट में जया का नाम देखते ही उन्होंने मुझसे कहा, लंदन जाना है तो जया से शादी करनी होगी। बिना शादी किए वह अमिताभ को जया के साथ लंदन नहीं जाने देंगे। इस पर मैंने पिताजी की बात मानकर दुसरे ही दिन जया से शादी करने का फैसला लिया। दुसरे ही शादी करके हम दोनों लंदन के लिए रवाना हो गए।
Jaya bachchan love story is filmy this is why amitabh bachchan married her
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














