बर्थडे स्पेशल: जावेद जाफरी आखिरी क्यों अपने पिता से करते थे नफरत, जानें क्या थी वजह

एक्टर जावेद जाफरी का जन्म 4 दिसंबर, 1963 को पंजाब में हुआ था। एक्टर आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बतौर लीड रोल ज़्यादा फिल्मों में काम नहीं किया।
बर्थडे स्पेशल: जावेद जाफरी आखिरी क्यों अपने पिता से करते थे नफरत, जानें क्या थी वजह
जावेद जाफरी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का जन्म 4 दिसंबर, 1963 को पंजाब के मल्लीवाला में हुआ था। जावेद जाफरी आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बतौर लीड रोल ज़्यादा फिल्मों में काम नहीं किया। लेकिन, उन्होंने ने सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर लोगों का दिल जीत लिया है।

जावेद जाफरी के मां का नाम बेगम जाफरी और पिता का नाम जगदीप था। जावेद के पिता जगदीप हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक मशहूर कॉमेडियन थे। फिल्म इंडस्ट्री में पिता जगदीप का बड़ा नाम होने के बावजूद जावेद जाफरी ने कभी भी काम पाने के लिए उनका सहारा नहीं लिया। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि एक वक्त ऐसा भी आया जब वह अपने पिता से काफी नफरत करते थे। कई समय तक जावेद जाफरी के रिश्ते अपने पिता के साथ खराब रहे थे।

जगदीप जाफरी को शराब और जुए की लत थी इस कारण उनका परिवार काफी परेशनी का सामना कर रहा था। जावेद भी अपने पिता के इस लत के कारण परेशान थे। कई बार रोकने के बावजूद जगदीप की ये आदत नहीं छूट रही थी। इस वजह से अभिनेता अपने पिता से नफरत करने लगे थे। बाप-बेटा का रिश्ता बहुत खराब हो गया था। कुछ समय बीतने के बाद एक बार फिर बाप-बेटा का रिश्ता पहले से ज्यादा बेहतर हो गया था।

जावेद जाफरी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में 35 साल पूरे हो चुके हैं। उन्होंने मशहूर निर्माता-निर्देशक सुभाष घई की फिल्म 'मेरी जंग' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह अनिल कपूर, मीनाक्षी शेषाद्री, नूतन, अमरीश पुरी, परीक्षित साहनी जैसे सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए थे। जावेद की पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म में वह नेगेटिव किरदार में नजर आए थे। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा जावेद जाफरी डांस रियलिटी शो को भी जज करते दिखाई दे चुके हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com