यशोमती मैय्या से बोले नंदलाला से कान्हा सो जा जरा तक, जन्माष्टमी के लिए तैयार करें खास प्लेलिस्ट

Janamashtmi Songs: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भक्ति और उत्साह का माहौल बनने वाला है। इस खास दिन को और यादगार बनाने के लिए सुनें बॉलीवुड के ये लोकप्रिय कृष्ण भक्ति और दहीहांडी स्पेशल गाने।
Janamshtmi Playlist
जन्माष्टमी सॉन्ग्स (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Janamashtmi Special Bollywood Songs: 4 सितंबर 2026 को पूरे भारत में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम मचने वाली है। लोग आस्था और उत्साह के साथ अपने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियों में भक्ति में डूबे हुए नजर आएंगे। इस खास मौके पर भक्ति संगीत के साथ-साथ बॉलीवुड के कृष्ण और दहीहांडी से जुड़े गाने भी त्योहार की रौनक बढ़ाते हैं। अगर आप जन्माष्टमी के लिए खास प्लेलिस्ट तैयार कर रहे हैं, तो इन लोकप्रिय गानों को जरूर शामिल कर सकते हैं।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सिर्फ धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि संगीत और उत्सव का भी अवसर है। मंदिरों में होने वाले भजन-कीर्तन से लेकर दहीहांडी समारोह तक, कृष्ण से जुड़े गीत माहौल को भक्तिमय बना देते हैं। ऐसे में इन बॉलीवुड गानों के साथ अपनी जन्माष्टमी प्लेलिस्ट तैयार कर आप इस खास पर्व का आनंद और भी बढ़ा सकते हैं।

यशोमती मैय्या से बोले नंदलाला

साल 1978 में आयी फिल्म सत्यम शिवम् सुंदरम् का ये गाना आज भी भगवान कृष्ण के लिए गाए गए सुप्रसिद्ध गीतों में से एक है। इस गाने को लता मंगेशकर और मन्ना डे द्वारा गाया गया था। पंडित नरेंद्र शर्मा इस गाने के गीतकार थे। जन्माष्टमी के अवसर पर यह गीत आज भी भक्ति का माहौल बनाने के लिए पसंद किया जाता है।

मच गया शोर सारी नगरी रे

साल 1982 में आयी खुद्दार फिल्म का ये गाना आज भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और दहीहांडी के मौके पर लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इस गीत को किशोर कुमार और लता मंगेशकर द्वारा गाया गया है। इस गाने के संगीतकार राजेश रोशन थे। गाने की ऊर्जावान धुन त्योहार के माहौल में जोश भर देती है।

मैय्या यशोदा

साल 1999 में आयी फिल्म हम साथ-साथ है का ये गाना आज भी लोगों के जुबां पर बैठा हुआ है। कई लोग पसंद जन्माष्टमी के मौके पर इस गाने को सुनना पसंद करते हैं। इस गाने को कविता कृष्णमूर्ति, अलका याग्निक और अनुराधा पौडवाल ने गाया है। इस गीत में कृष्ण और यशोदा के रिश्ते की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है। जन्माष्टमी पर यह गाना परिवार के साथ सुनने के लिए बेहतरीन विकल्प है।

जो है अलबेला मध नैनों वाला

साल 2005 में किस्ना: द वॉरियर पोएट फिल्म का ये गाना भारतीय सिनेमा का एक अत्यंत लोकप्रिय और ऊर्जावान भक्ति गीत है। यह गीत विशेष रूप से श्री कृष्ण जन्माष्टमी और धार्मिक उत्सवों पर बड़े उत्साह के साथ सुना और बजाया जाता है। इस गाने को सुखविंदर सिंह, एस. शैलजा और आयशा दरबार द्वारा गाया गया है। यह गाना धार्मिक आयोजनों और कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रमों में खूब पसंद किया जाता है। इसकी धुन त्योहार की खुशी को और बढ़ा देती है।

कान्हा सो जा जरा

साल 2017 में इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बाहुबली 2: द कन्क्लूजन का ये गाना कृष्ण भक्तों को आज भी बहुत पसंद आता है। ये गाना एक बेहद लोकप्रिय, सुरीला और भक्ति रस से परिपूर्ण गाना है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर इस सॉन्ग को काफी पसंद किया जाता है। जन्माष्टमी के शांत और भक्तिमय माहौल के लिए यह गाना आपकी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल किया जा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com