जान्हवी कपूर ने खत्म किया ‘देवरा’ का शूटिंग शेड्यूल, ऐसे किया एन्जॉय

Janhvi Kapoor
जान्हवी कपूर की फोटो (Photo - Instagram)
Published on
Updated on

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) हिंदी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाने के बाद अब साउथ फिल्मों में अपनी दमदार भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी साउथ डेब्यू अपकमिंग फिल्म ‘देवरा’ (Devara) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर लीड रोल में नजर आएंगे।

हाल ही में एक्ट्रेस ने इस पैन इंडिया फिल्म की शूटिंग शेड्यूल को पूरा किया है। जिसके बाद अब वो अपने घर मुंबई वापस लौट आई हैं। जान्हवी कपूर ने रविवार की रात को अपने घर में एक फिल्म देखते हुए ट्रेस लीचेस केक का आनंद लिया। जिसकी झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने प्रशसंकों के साथ शेयर किया है।

फिल्म देखते हुए ट्रेस लीचेस केक का लिया मजा 

तस्वीर में जान्हवी कपूर अपने लिविंग रूम में एक फिल्म देखते हुए हाथ में ट्रेस लीचेस केक की कटोरी पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। हालांकि, तस्वीर में जान्हवी कपूर नजर नहीं आ रही हैं। जान्हवी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "एक पूरा शेड्यूल पूरा करने के बाद ट्रेस लीचेस और मूवी नाइट जैसा कुछ नहीं।” एक्ट्रेस ने फिल्म ‘देवरा’ को हैशटैग देते हुए एक रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। 

फिल्म में सैफ अली खान आएंगे नजर 

शिवा कोरतला द्वारा निर्देशित फिल्म ‘देवरा’ फिल्म एनटीआर आर्ट्स और युवासुधा आर्ट्स के बैनर तले प्रोड्यूस हुई है। अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म के लिए संगीत तैयार किया है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के अलावा सैफ अली खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म ‘देवरा’ दो पार्ट में रिलीज होगी। जिसका पहला पार्ट 5 अप्रैल, 2024 को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में रिलीज होगी। बता दें कि जान्हवी कपूर इस फिल्म के अलावा बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी।  

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com