Cannes 2025 में जाह्नवी कपूर का जलवा, ब्लैक ब्लेजर संग मैचिंग स्कर्ट में छाईं एक्ट्रेस

जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसमें एक्ट्रेस ब्लेजर के साथ साइड कट वाली शॉर्ट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।
Cannes 2025 में जाह्नवी कपूर का जलवा, ब्लैक ब्लेजर संग मैचिंग स्कर्ट में छाईं एक्ट्रेस
जाह्नवी कपूर (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

फ्रांस: कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर छा गई हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने ग्लैमरस अवतार से महफिल लूट ले जाती हैं। कोई उन्हें मां श्रीदेवी की परछाई बोलते हैं, तो कोई उनकी तुलना बॉलीवुड के दूसरे स्टार किड्स से करते हैं। वहीं, कान्स 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। ऐसे में जाह्नवी कपूर अपने नए-नए स्टाइलिश लुक से महफिल लूट रही हैं।

कान्स में जाह्नवी कपूर शुक्रवार को बॉस लेडी लुक में नजर आई। जाह्नवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसमें एक्ट्रेस ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लेजर के साथ साइड कट वाली शॉर्ट ड्रेस पहनी है। जाह्नवी कपूर ने अपने लुक को यूनिक बनाने के लिए सिर पर एक बड़ी सी कैप लगाई है, साथ ही ग्लोसी मेकअप और मैचिंग हील्स के साथ इसे पूरा किया है।

जाह्नवी कपूर ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि मुंबई की बारिश के लिए तैयार। रिया कपूर कैप्शन के लिए मुझे मत मारना। कान्स में जाह्नवी कपूर का पहले ही दिन से ग्लैमरस अवतार देखने को मिल रहा है और अब बैकलेस गाउन को पहन वह कहर ढा गईं। हसीना का यहां एकदम हटके अंदाज देखने को मिल रहा है और वो उनकी कजिन दीदी रिया कपूर की बदौलत है। जिन्होंने अपनी छोटी बहन के फैशन को नए लेवल पर पहुंचाकर उनकी काया ही पलट दी।

जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म होमबाउंड के प्रीमियर के लिए कान्स गई थी। इस मौके पर उन्होंने अपने हर आउटफिट से लोगों के दिल में अपने लिए जगह बनाई। फैंस भी एक्ट्रेस के लुक की तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस ने तो रिया कपूर को सपोर्टिव सिस्टर का टैग दे दिया है। जाह्नवी के लुक में दीदी रिया ने एक -एक एलिमेंट का खास ख्याल रखा। जिससे ये परफेक्ट बन गया। जहां मेकअप को नेचुरल रखा और कुछ भी ओवर द टॉप या फिर एक्स्ट्रा नहीं किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com