

रजनीकांत के स्वैग ने जीता फैंस का दिल
जेलर 2 में ऋतिक रोशन का कैमियो, थिएटर में गूंज रहीं सीटियां
जेलर 2 का फर्स्ट हाफ शानदार, सेकेंड हाफ को मिला मिला-जुला रिस्पॉन्स
Jailer 2 Movie X Review: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। रिलीज के कुछ ही घंटों के अंदर फिल्म ने कमाल कर दिया है। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 के रिलीज के बाद फैंस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जबरदस्त रिएक्शन सामने आ रहे हैं। जहां तामिलनाडु में फिल्म के रिलीज के बाद कई फैंस केक काटते हुए सेलिब्रेट कर रहे है, तो वहीं कुछ फैंस पटाखों के साथ फिल्म रिलीज का जश्न मना रहे हैं।
जेलर 2 में ऋतिक रोशन का कैमियो किसी सरप्राइज एलिमेंट से कम नहीं रहा। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन को सुपरस्टार रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करते देख कई फैंस खुशी से झूम उठे हैं। एक्स पर ऋतिक रोशन और रजनीकांत के इस सीन को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
जेलर 2 के रिलीज के बाद सुपरस्टार की एंट्री सीन के बाद सिनेमाघरों में सिर्फ सीटियों और तालियों की गूंज ही सुनायी दे रही है। एक्स पर फैंस के जबरदस्त रिएक्शन सामने आ रहे हैं। जिसमें फैंस कह रहे है कि रजनीकांत सिर्फ एक एक्टर नहीं बल्कि एक इमोशन है।
साउथ के सुपरस्टार और रजनीकांत के एक्स दामाद धनुष भी जेलर 2 देखने के लिए सिनेमाघर पहुंचे। धनुष ने अपनी एक्स वाइफ और दोनों बेटों यात्रा और लिंगा के साथ चेन्नई के कोयम्बेडु में रोहिणी सिल्वर स्क्रीन पर ये फिल्म देखी।
जेलर 2 में बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन का बोल्ड अंदाज देखने के लिए मिला है। जेलर 2 में साउथ के एक्टर विजय सेलुपति की एक झलक पाकर ही दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। उन्हें देखकर फैंस खुद को सीटियां और तालियां बजाने से रोक नहीं पाएं।
एक्स पर लगातार सामने आ रहे रिव्यू के अनुसार, जेलर 2 का फर्स्ट हाफ काफी बेहतरीन रहा है, जबकि सेकेंड हाफ औसत रहा है। रजनीकांत के स्क्रीन प्रसेंस और उनके स्वैग ने फिल्म को और भी मजेदार बना दिया है। साथ ही फिल्म के बैकग्राउंड की भी लगातार तारीफ हो रही है।