Birthday Special: जैकलीन फर्नांडिस श्रीलंका में करती थीं टीवी रिपोर्टिंग, जानें फिर कैसे बनी बॉलीवुड की हीरोइन

Jacqueline Fernandez Career: जैकलीन फर्नांडिस ने बॉलीवुड में आने से पहले श्रीलंका में टीवी रिपोर्टर के तौर पर काम किया था। 2006 में जैकलीन फर्नांडिस ने मिस श्रीलंका यूनिवर्स का खिताब जीता।
Jacqueline Fernandez Birthday Special Story
जैकलीन फर्नांडिस(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Jacqueline Fernandez Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अपने शानदार डांस, खूबसूरती और अभिनय के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, फिल्मी दुनिया तक पहुंचने से पहले उनकी जिंदगी काफी अलग थी। श्रीलंका में जन्मी जैकलीन ने पहले मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की, फिर टीवी रिपोर्टर के तौर पर काम किया और इसके बाद मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। आज वह हिंदी सिनेमा की जानी-पहचानी एक्ट्रेसेस में शामिल हैं।

जैकलीन फर्नांडिस का जन्म 11 अगस्त 1985 को श्रीलंका के कोलंबो में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई बहरीन में हुई। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सिडनी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। ग्रेजुएशन के बाद जैकलीन ने अपने देश श्रीलंका में कुछ समय तक टीवी रिपोर्टर के तौर पर काम किया। हालांकि, उनका झुकाव ग्लैमर की दुनिया की तरफ भी था। रिपोर्टिंग के साथ उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी और कई फैशन शो में रैंप वॉक किया।

मिस श्रीलंका यूनिवर्स का जीता खिताब

जैकलीन फर्नांडिस के करियर में साल 2006 बेहद खास रहा। उन्होंने ‘मिस श्रीलंका यूनिवर्स’ का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व भी किया। उनके लिए मनोरंजन की दुनिया के दरवाजे और खुल गए। मॉडलिंग के दौरान जैकलीन को विदेशी प्रोजेक्ट्स के ऑफर भी मिलने लगे थे। लेकिन साल 2009 में एक मॉडलिंग असाइनमेंट के सिलसिले में भारत आना उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

अलादीन से बॉलीवुड में रखा कदम

भारत आने के बाद जैकलीन ने निर्देशक सुजॉय घोष की फिल्म ‘अलादीन’ के लिए ऑडिशन दिया। उन्हें फिल्म में रितेश देशमुख और अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला। साल 2009 में रिलीज हुई यह फिल्म जैकलीन की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। हालांकि, ‘अलादीन’ से उन्हें वह पहचान नहीं मिली जिसकी उम्मीद थी। इसके बाद ‘मर्डर 2’ ने उनके करियर को नई दिशा दी। फिल्म में उनके अभिनय और ग्लैमरस अंदाज को दर्शकों ने पसंद किया।

Jacqueline Fernandez Birthday Special Story
कौन थे Operation Safed Sagar के असल हीरो स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा?, सिद्धार्थ ने असली बैज पहन निभाया किरदार

किक ने चमकाया करियर

जैकलीन ने इसके बाद हाउसफुल 2, रेस 2, किक, हाउसफुल 3 और रेस 3 जैसी फिल्मों में काम किया। खासतौर पर 2014 में रिलीज हुई सलमान खान की ‘किक’ उनके करियर की बड़ी सफल फिल्मों में शामिल रही। इस फिल्म ने जैकलीन को बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों की कतार में मजबूती से खड़ा कर दिया। इसके अलावा उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ में भी काम किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com