'इत्तु सी बात' का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

इस फिल्म के गानों को सिंगर जुबिन नौटियाल, टोनी कक्कड़, अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल और असीस कौर ने अपनी आवाज दी है।
Ittu Si Baat Trailer Release
Photo - Youtube
Published on
Updated on

मुंबई : 'लुका छुपी' (Luka Chuppi) और 'मिमी' (Mimi) फिल्मों के निर्देशक (Films Director) लक्ष्मण उतेकर (Laxman Utekar) इस बार अपने दर्शकों के लिए कुछ अलग लेकर आए है। आगामी फिल्म 'इत्तु सी बात' का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। ये एक प्रेम कहानी है। इस फिल्म का निर्देशन अदनान अली ने किया है जबकि इसका निर्माण लक्ष्मण उतेकर और नरेंद्र हीरावत ने एनएच स्टूडियोज के साथ मिलकर किया है। फिल्म में भूपेंद्र जदावत, गायत्री भारद्वाज, धीरेंद्र गौतम और फरीदा जलाल अपनी मुख्य भूमिका में है। ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।

फिल्म में भूपेंद्र जदावत बिट्टू की भूमिका निभा रहे है। वहीं गायत्री भारद्वाज सपना के किरदार में है। बिट्टू सपना को बचपन से ही बहुत चाहते है, लेकिन सपना चाहती है कि उनका बॉयफ्रेंड उन्हें आईफोन गिफ्ट करे। बिट्टू ने भी आईफोन खरीदने के लिए ठान लिया है, लेकिन आईफोन की कीमत 1 लाख 31 हजार 900 रूपये है। अब इतना पैसा बिट्टू कहां से लाएंगे। इस फिल्म की शूटिंग वाराणसी में हुई है।

इस फिल्म के गानों को सिंगर जुबिन नौटियाल, टोनी कक्कड़, अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल और असीस कौर ने अपनी आवाज दी है। जबकि विशाल मिश्रा ने म्यूजिक दिया है। ये फिल्म 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com