13 साल की उम्र से डांस सीखकर फिल्मों तक पहुंचीं ईशा शरवानी, अब बेटे लुका के साथ पर्थ में बिता रही जिंदगी

Isha Sharvani Career: ईशा शरवानी ने 13 साल की उम्र से डांस की ट्रेनिंग शुरू की और 'किसना' से फिल्मों में कदम रखा। जहीर खान संग उनके 8 साल के रिश्ते की चर्चा रही, लेकिन 2012 में दोनों अलग हो गए।
Isha Sharvani Birthday Special
ईशा शरवानी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Isha Sharvani Birthday Special: बॉलीवुड की जानी-मानी डांसर और एक्ट्रेस ईशा शरवानी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। गुजरात में जन्मीं ईशा ने फिल्मों से ज्यादा अपनी शानदार डांसिंग के लिए पहचान बनाई। उन्होंने कम उम्र से ही अलग-अलग डांस फॉर्म की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था। उनकी निजी जिंदगी भी लंबे समय तक सुर्खियों में रही, खासकर क्रिकेटर जहीर खान के साथ उनके कथित रिश्ते को लेकर।

ईशा का जन्म 29 सितंबर 1984 को गुजरात में हुआ था। उन्होंने महज 13 साल की उम्र से डांस की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने कलरीपयट्टू, कथक और छऊ जैसे डांस फॉर्म सीखे। इसके अलावा उन्होंने मलकम डांस की भी ट्रेनिंग ली। डांस में उनकी इसी महारत ने उन्हें मनोरंजन की दुनिया में अलग पहचान दिलाई। ईशा के पिता देव इसारो ऑस्ट्रेलियन क्रिश्चियन परिवार में पले-बढ़े थे और बाद में थाईलैंड में बौद्ध भिक्षु बन गए।

जहीर खान संग 8 साल के रिश्ते की चर्चा

ईशा शरवानी और जहीर खान के रिश्ते की खबरें लंबे समय तक चर्चा में रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों करीब 8 साल तक रिलेशनशिप में रहे। हालांकि, दोनों ने कभी सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। दोनों को कई पार्टियों और इवेंट्स में साथ देखा जाता था।

बताया जाता है कि उनकी पहली मुलाकात भारतीय क्रिकेट टीम के एक इवेंट में हुई थी, जहां ईशा ने डांस परफॉर्मेंस दी थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन साल 2012 में उन्होंने अलग होने का फैसला किया।

Isha Sharvani Birthday
ईशा शरवानी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

किसना से शुरू हुआ फिल्मी सफर

ईशा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मी दुनिया में करने का फैसला नहीं किया था। डांस करते हुए उन पर फिल्ममेकर सुभाष घई की नजर पड़ी और उन्होंने उन्हें फिल्म किसना में विवेक ओबेरॉय के अपोजिट लीड रोल दिया। इसके बाद ईशा दरवाजा बंद रखो, यू मी और हम, लक बाय चांस और करीब करीब सिंगल जैसी फिल्मों में नजर आईं। ईशा ‘झलक दिखला जा 5’ में भी नजर आई थीं, लेकिन पैर में चोट लगने के कारण उन्हें शो छोड़ना पड़ा।

Isha Sharvani Birthday Special
दृश्यम 3 की रिलीज से पहले दिखा जबरदस्त क्रेज, एडवांस बुकिंग में 1.78 लाख टिकट बुक, 7.09 करोड़ तक पहुंची कमाई

बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं ईशा

ईशा फिलहाल अपने बेटे लुका के साथ पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं और उसे अकेले पाल रही हैं। वह सोशल मीडिया पर बेटे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक फैशन शो में ईशा बेटे के साथ रैंप पर भी नजर आई थीं।

ईशा ने एक इंटरव्यू में बेटे को अपना ‘पार्टनर इन क्राइम’ बताया था। उन्होंने कहा था कि वह एक स्वतंत्र महिला हैं और अपने दम पर बच्चे की परवरिश कर रही हैं। उनके मुताबिक, मां बनना उनके लिए बेहद सुखद अनुभव है और बेटे से वह खुद भी बहुत कुछ सीख रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com