समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 का धमाकेदार फिनाले, बिना रैंकिंग सभी कंटेस्टेंट्स को दिए 1-1 लाख रुपये

India's Got Latent Season 2 Finale: कॉमेडियन समय रैना के फेमस शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' का 9वां एपिसोड यानी फिनाले रिलीज हो गया है। इस आखिरी एपिसोड में दर्शकों को कई बड़े सरप्राइज देखने को मिले।
Samay Raina Indias Got Latent Finale
इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 का 9वां एपिसोड फिनाले के रूप में रिलीज हुआ।

  • इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 फिनाले में पुराने कंटेस्टेंट्स ने दोबारा मंच पर वापसी की।

  • समय रैना ने सभी प्रतिभागियों को 1-1 लाख रुपये देने का ऐलान किया।

  • रैपर रफ्तार समेत कई स्टार्स फिनाले में गेस्ट जज के रूप में शामिल हुईं।

Samay Raina Indias Got Latent Finale: कॉमेडियन समय रैना का फेमस शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' आखिरकार अपने लास्ट पड़ाव पर पहुंच गया है। शो का 9वां एपिसोड यानी फिनाले रिलीज हो चुका है। अपने अनोखे कॉन्सेप्ट, मजेदार परजेंटेशन और विवादों को लेकर चर्चा में रहने वाले इस शो के लास्ट एपिसोड में दर्शकों को कई खास सरप्राइज देखने को मिले।

इस बार फिनाले में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी शायद ही किसी कंटेस्टेंट ने उम्मीद की होगी। समय रैना ने शो के पारंपरिक स्कोरिंग सिस्टम को किनारे रखते हुए सभी कंटेस्टेंट्स के लिए एक खास ऐलान कर दिया। उनके इस फैसले ने फिनाले को और भी यादगार बना दिया।

पुराने प्रतिभागियों का हुआ शानदार कमबैक

इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के फिनाले की सबसे खास बात पुराने कंटेस्टेंट्स की वापसी रही। पहले सीजन में अपनी परफॉमेंस से पहचान बनाने वाले कई कलाकार एक बार फिर स्टेज पर नजर आए।

इनमें केशव झा और प्रवीण बैरवा जैसे नाम शामिल रहे। दोनों ने अपनी अलग अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन किया। पुराने कंटेस्टेंट्स को दोबारा स्टेज पर देखकर फैंस भी काफी उत्साहित नजर आए। इस खास रीयूनियन ने फिनाले में चार चांद लगा दिए।

समय रैना ने किया 1-1 लाख रुपये देने का ऐलान

इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के फिनाले का सबसे बड़ा सरप्राइज समय रैना की ओर से किया गया ऐलान रहा। आमतौर पर शो में कंटेस्टेंट्स को उनके परफॉमेंस के आधार पर नंबर दिए जाते हैं और इसी के जरिए उनकी रैंकिंग तय होती है।

हालांकि इस बार समय रैना ने इस नियम को पूरी तरह चेंज कर दिया। उन्होंने ऐलान किया कि फिनाले में किसी को भी नंबर या रैंकिंग नहीं दी जाएगी। इसके बजाय स्टेज पर परफॉर्म करने वाले हर कंटेस्टेंट को 1 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।

Samay Raina Indias Got Latent Finale
रणबीर कपूर की रामायण ने दुनियाभर में पार किया 1300 करोड़ का आंकड़ा, KGF समेत कई फिल्मों को चटाई धूल

सिंगर रफ्तार समेत कई स्टार्स ने बढ़ाई रौनक

इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 शो के फिनाले में रैपर रफ्तार समेत कई जाने-माने स्टार बतौर गेस्ट जज शामिल हुए। समय रैना और मेहमानों के बीच मजेदार बातचीत और हंसी-मजाक ने इस एपिसोड को और मनोरंजक बना दिया। सोशल मीडिया पर भी फिनाले के कई वीडियो और क्लिप्स चर्चा में हैं। दर्शक पुराने प्रतिभागियो की वापसी और समय के अनोखे ऐलान को लेकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

अपने सफर को याद कर भावुक हुए कॉमेडियन

इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के फिनाले के दौरान समय रैना ने अपने सफर को भी याद किया। उन्होंने बताया कि शो के भविष्य को लेकर एक समय उनके मन में भी कई सवाल थे। कई मुश्किलों के बाद भी दूसरे सीजन को दर्शकों का प्यार मिला।

अब 9वें एपिसोड के साथ इस सीजन का सफर खत्म हो गया है। हालांकि समय रैना ने अपने अनोखे अंदाज और कंटेस्टेंट्स को दिए सरप्राइज के जरिए इस विदाई को यादगार बना दिया।