India's Got Latent Controversy: विवादों में घिरे समय रैना, महाराष्ट्र साइबर सेल आज करेगा पूछताछ

India's Got Latent Controversy: पैरेंट्स पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में रणवीर इलाहाबादिया के साथ फंसे सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स समय रैना को आज महाराष्ट्र साइबर सेल ने तलब किया है।
कुछ समय से अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर समय रैना काफी दिनों से विवादों में घिरे हुए है।
समय रैना (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: कुछ समय से अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर समय रैना काफी दिनों से विवादों में घिरे हुए है। समय रैना के शो में जाने-माने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने शो के दौरान पैरेंट्स पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसे जोक करार दिया था। हालांकि, ये जोक लोगों को पसंद नहीं आया और इसके बाद देशभर से लोगों ने रणवीर और समय समेत शो में मौजूद सभी सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स का बायकॉट किया था। इसके बाद सभी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई।

इस मामले में आज महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को बुलाया है। इस दौरान महाराष्ट्र साइबर सेल समय रैना से पूछताछ करेगी। इस मामले में अब तक रणवीर इलाहाबादिया और आशीष चंचलानी का बयान ले लिया गया था। इस दौरान समय रैना से भी मुंबई साइबर पुलिस ने करीब 6 घंटे पूछताछ की थी।

समय रैना ने क्या कहा था?

इससे पहले कॉमेडियन समय रैना ने मुंबई पुलिस संग 6 घंटे तक चली पूछताछ में हिस्सा लिया था। सूत्रों की माने तो इस दौरान उन्होंने कहा कि उनसे फ्लो में गलती हो गई और आगे कभी भी उनसे ऐसा कुछ नहीं होगा। उन्होंने साथ ही महाराष्ट्र साइबर सेल से माफी भी मांगी थी। उन्होंने साथ में अपनी मेंटल हेल्थ पर भी बात की और कहा कि इस विवाद के बाद से वे मेंटली डिस्टर्ब चल रहे है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि हाल ही में वे इस विवाद के बाद शो के लिए कनाडा जरूर गए हुए थे लेकिन उनका वो कार्यक्रम भी ठीक नहीं जा सका। महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

शो के खिलाफ सख्त एक्शन

इस मामले की बात करें तो समय रैना के शो में रणवीर इलाहाबादिया के जोक के बाद देशभर में बवाल शुरू हो गया था। विवाद बढ़ने से फेमस यूट्यूबर्स को जनता का भारी विरोध झेलना पड़ा। इसी के साथ रणवीर और समय रैना के शो के खिलाफ सख्त एक्शन भी लिया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com