एक छोटी सी गलती पर इमरान खान को छोड़ना होगा देश, जानें OCI Card धारकों के लिए बने नियम कानून

Imran Khan Notice: अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस और FRRO ने 28 अक्टूबर 2026 तक भारत छोड़ने का नोटिस थमा दिया है। जानिए राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होने के बाद उन पर यह बड़ी कार्रवाई क्यों हुई।
Imran Khan
इमरान खान (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

  • मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन में हुए थे शामिल

  • अमेरिकी नागरिक होने और ओसीआई कार्ड का मामला

  • मुंबई पुलिस और FRRO ने जारी किया कड़ा नोटिस

  • इमिग्रेशन और फॉरेनर्स एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

Imran Khan OCI Card Protest Controversy: 'जाने तू... या जाने ना' और 'दिल्ली बेली' जैसी लोकप्रिय फिल्मों से पहचान बनाने वाले अभिनेता इमरान खान कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं।

मुंबई पुलिस और FRRO ने उन्हें 28 अक्टूबर 2026 तक भारत छोड़ने का औपचारिक नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025 के नियमों के उल्लंघन के तहत की गई है।

जानिए क्या है पूरा विवाद?

यह पूरा मामला 10 अक्टूबर 2026 का है, जब इमरान खान मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में एक राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल हुए थे। CJP द्वारा आयोजित यह प्रदर्शन SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर था। इस विरोध प्रदर्शन में इमरान अपनी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन के साथ पहुंचे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।

अमेरिकी नागरिकता के साथ-साथ OCI कार्ड का पेंच

इमरान खान का जन्म अमेरिका के विस्कॉन्सिन में हुआ था, जिस वजह से उनके पास जन्म से ही अमेरिकी नागरिकता और पासपोर्ट है। भारत में रहने और काम करने के लिए वे ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, भारतीय कानून के तहत विदेशी नागरिकों या ओसीआई कार्डधारकों को देश में किसी भी तरह के राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं है। इसी नियम का उल्लंघन होने पर उन्हें देश छोड़ने का नोटिस दिया गया है।

प्रदर्शन में क्यों शामिल हुए थे इमरान खान

हिरासत से रिहा होने के बाद मीडिया से बातचीत में आमिर खान के भांजे इमरान खान ने कहा था कि वे किसी राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि मुंबई शहर के एक आम नागरिक के तौर पर वहां गए थे। उन्होंने कहा था कि वे यह देखने आए थे कि आम लोगों की आवाज क्यों दबाई जा रही है।

Imran Khan
आमिर खान के भांजे के खिलाफ इमिग्रेशन डिपार्टमेंट का एक्शन, 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का आदेश

OCI कार्ड से जुड़ी मुख्य बातें और पाबंदियां

भारत दोहरी नागरिकता की इजाजत नहीं देता, इसलिए भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों को ओसीआई कार्ड दिया जाता है। इस कार्ड धारकों के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होता है, जानिए OCI कार्ड जुड़ी प्रमुख बातें कौन-कौन सी हैं:--

1. आजीवन वीजा की सुविधा: OCI कार्डधारकों को भारत आने और बिना बार-बार वीजा आवेदन किए अनिश्चितकाल तक रहने के लिए मल्टीपल-एंट्री वीजा मिलता है।

2. रजिस्ट्रेशन से छूट: भारत में लंबे समय तक रहने के दौरान इन्हें FRRO में बार-बार चक्कर लगाने या पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होती।

3. देश में आर्थिक अधिकार: इन्हें NRIs के समान वित्तीय सुविधाएं और संपत्ति खरीदने का अधिकार मिलता है, हालांकि वे कृषि भूमि या फार्महाउस नहीं खरीद सकते।

4. राजनीतिक पाबंदियां: ओसीआई कार्डधारक भारतीय नागरिक नहीं होते। इसलिए उन्हें भारत में वोट डालने, चुनाव लड़ने, किसी राजनीतिक आंदोलन में हिस्सा लेने या सरकारी व संवैधानिक पद पर रहने का अधिकार नहीं है।

Navbharat Live
navbharatlive.com