Saba Azad के ग्लैमरस अंदाज ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, ऋतिक रोशन की कजिन ने किया रिएक्ट

सबा आजाद ने अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसमें वह ब्लैक ऑउटफिट में दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की टॉप और स्कर्ट पहना है। ब्लैक ऑउटफिट में सबा आजाद ने अपने फेस पर ग्लोइंग मेकअप किया हैं।
Saba Azad के ग्लैमरस अंदाज ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, ऋतिक रोशन की कजिन ने किया रिएक्ट
सबा आजाद (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डायरेक्टर सबा आजाद अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सबा आजाद बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड है। वो आए दिन ऋतिक रोशन के साथ स्पॉट भी की जाती हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सबा के हर एक पोस्ट के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। सबा भी अपने फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट सोशल मीडिया के जरिए देती रहती है।

सबा आजाद ने शुक्रवार को सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इसमें वह ब्लैक ऑउटफिट में दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस ने 5ब्लैक कलर की टॉप के साथ ब्लैक स्कर्ट पहना है। ब्लैक ऑउटफिट में सबा आजाद ने अपने फेस पर ग्लोइंग मेकअप किया हैं। सबा आजाद का ये लुक पूरी तरह से पार्टी रेडी है। ओपन हेयर स्टाइल ने सबा आजाद की खूबसूरती में चार चांद लगा दी हैं।

सबा आजाद की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बहुत सुंदर लग रही हो सबा। दूसरे यूजर ने लिखा कि इसकी प्रशंसा करना बंद नहीं कर सकते। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बहुत सुंदर लग रही हो। वहीं, ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा वॉव।

सबा आजाद का जन्म 1 नवंबर 1985 को दिल्ली में हुआ था। 39 साल की हो चुकी सबा आजाद ऋतिक रोशन संग रिलेशन को लकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि दोनों के बीच उम्र में 12 साल का अंतर है। हालांकि प्यार में उम्र मायने नहीं रखती हैं। दोनों अक्सर अपने फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। ऋतिक रोशन जहां हिन्दू धर्म से हैं तो वहीं सबा ना ही हिन्दू है और न ही मुस्लिम धर्म से उनका ताल्लुक हैं। उनका असली नाम सबा सिंह ग्रेवाल हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com