

मुंबई : ‘द एक्सपेंडेबल्स’ (The Expendables) फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म ‘द एक्सपेंडेबल्स 4’ (The Expendables 4) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के ट्रेलर (Trailer) का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। जो अब पूरा हो चुका है। फिल्म ने कुछ नए कलाकारों के साथ धमाकेदार वापसी की है। फिल्म का ट्रेलर भी काफी ज्यादा इंट्रेस्टिंग हैं। इस फिल्म का नाम ‘एक्सपेंड4ब्ल्स’ के रूप में स्टाइल किया गया है।
स्कॉट वॉ द्वारा निर्देशित ‘द एक्सपेंडेबल्स 4’ 22 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में टीम लीडर बार्नी रॉस के रूप में सिल्वेस्टर स्टेलोन (Sylvester Stallone) ने अपनी वापसी की है जबकि डॉल्फ लुंडग्रेन अस्थिर गनर जेन्सेन के रूप में, रैंडी कॉउचर विध्वंसक टोल रोड के रूप में और जेसन स्टैथम चाकू विशेषज्ञ ली क्रिसमस के रूप में दिखाई देंगे।
बता दें कि सीआईए एजेंट चर्च का किरदार निभाने वाले ब्रूस विलिस अपने हेल्थ डायग्नोसिस की वजह से फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। एक्टर एक्टिंग से रिटायर्मेंट का ऐलान पहले ही कर चुके हैं। वहीं फिल्म में ट्रेंट मौसर की भूमिका में अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर भी नहीं लौट रहे हैं। फिल्म ‘द एक्सपेंडेबल्स 4’ के ट्रेलर को ‘एक्सपेंड4ब्ल्स’ के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया गया है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर फैंस का फिल्म को देखने का एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया है। फिल्म 22 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में पड़े पर्दे पर दस्तक देगी।