मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी शो से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली हिना खान (Hina Khan) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। टीवी इंडस्ट्री में अभिनेत्री ने अपना एक अलग जगह बनाई हैं। हिना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी किस्मत आजमाई हैं। ऐसे में अभिनेत्री अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) के साथ दिवाली सेलिब्रेट करती दिखाई दी। अभिनेत्री ने इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की हैं। आप भी नजर डाले -