हिना खान ने मचाया होली का हुड़दंग, बॉयफ्रेंड को उठाई गोद

Hina Khan Holi Pictures
Photo- Instagram
Published on
Updated on

मुंबई : आज (Today) पूरा देश (Country) रंगों (Colors) के धुन में रंगा हुआ है। बॉलीवुड (Bollywood) से लेकर टेलीविजन जगत (Television World) तक इसके रंग में रमा है। लोग सुबह से रंगों के फुहारे उड़ा रहे है। यहां तक कि बॉलीवुड स्टार्स ने इसके लिए पार्टियां भी आयोजित किया था। जिसमें दोस्तों और पहचान वाले इनवाइट थे। ऐसे में अभिनेत्री हिना खान भी पीछे नहीं रही। उन्होंने भी होली का जमकर हुड़दंग मचाया। उनके इस मस्ती में उनका साथ उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल दे रहे है। अभिनेत्री ने रॉकी के साथ खूब मस्ती की।

जिसमें उन्होंने अबीरों की वर्षा की और तो और उन्होंने रॉकी जायसवाल को पूरा रंगों से रंग दिया। एक्ट्रेस ने अपने इस मस्ती की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। जिसे फैंस द्वारा बड़ी तेजी से पसंद किया जा रहा है। अदाकारा अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट की है। हर तस्वीरों में वो अलग-अलग तरीके से मस्ती करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हिना खान वाइट कलर का ऑउटफिट पहनी है और अपने आंखों पर स्टाइलिश सनग्लास लगाई है। उन्होंने इस रंगों के त्योहार का आनंद लेते हुए अपने सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा है।

वहीं रॉकी जायसवाल भी वाइट कलर का टी शर्ट और ब्लैक कलर का शॉर्ट्स पहने दिखाई दे रहे है। वो भी अपने आंखों की सुरक्षा के लिए सनग्लास लगाए नजर आए। वहीं एक तस्वीर में ये दोनों हवा में उछलते भी नजर आए। लोगों के होश तो तब उड़ गए जब उन्होंने देखा कि रॉकी को हिना खान अपनी गोद में उठाई है। वहीं एक दूसरी तस्वीर में अभिनेत्री पिचकारी गन को रॉकी के सिर और लगाई है। अभिनेत्री में अपने कैप्शन में लिखा, 'सभी को होली की शुभकामनाएं' हिना खान और रॉकी जायसवाल काफी समय से एक दुसरे के साथ रिलेशनशिप में है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com