Hina Khan New York pics: टीवी की खूबसूरत अभिनेत्री हिना खान (Hina Khan) अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए न्यू-यॉर्क गई हैं। 28 दिसंबर को अभिनेत्री मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी थी। लंबे समय के बाद हिना अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ वेकेशन एन्जॉय करती दिखाई देंगी। न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कर इसकी जानकारी फैन्स को दी हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा- ‘Travel Heals me...’ देखें तस्वीरें- (फोटो साभार- @Hina Khan)