क्या पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल बंध गए है शादी के बंधन में, जानें इस Leak हुई तस्वीर का सच

गौरतलब है कि पवनदीप ने अरुणिता के मुंबई वाले अपार्टमेंट की बिल्डिंग में अपने लिए फ्लैट ले लिया है।
Arunita Kanjilal
Published on
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड हो या टेलीविजन में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और एक के बाद एक सेलेब्स शादी के बंधन में बांध रहे है। इस साल कई सितारें ने शादी की। ऐसे में अब सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के कंटेस्टेंट पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) विनर और अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) अपनी शादी की खबर को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।

दरअसल पिछले कुछ समय से दोनों की ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थी। लेकिन अब अचानक से दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तस्वीर देख कर ऐसा लग रहा है कि दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस तस्वीर में दोनों शादी के जोड़े में दूल्हा-दुल्हन के अवतार में नजर आ रहे हैं। ऐसे में हम आपको बता दें पलवदीप और अरुणिता के ये तस्वीर एडिटेड हैं। दोनों ये तस्वीर उनके किसी फैन ने एडिट करके सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों से दोनों की ब्रेकअप के खबरें सामने आ रही हैं। जिससे दोनों के फैंस काफी निराश हैं।

गौरतलब है कि पवनदीप ने अरुणिता के मुंबई वाले अपार्टमेंट की बिल्डिंग में अपने लिए फ्लैट ले लिया है। पवनदीप ने खुद इस खबर को कन्फर्म किया था। दरअसल, इंडिया डॉट कॉम से बात करते हुए मोहम्मद दानिष ने कहा था कि पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल अपने-अपने लिए मुंबई में घर खरीद रहे हैं। वैसे पवनदीप और अरुणिता के अलावा दानिष और बाकी कंटेस्टेंट्स भी उसी बिल्डिंग में घर खरीदने का सोच रहे हैं। उन लोगों का ये भी प्लान है कि सब मिलकर एक स्टूडियो बनाएंगे और साथ में म्यूजिक बनाएंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com