-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Harivansh Rai Bachchan Spent Days In Depression After First Wife Death
पहली पत्नी की मौत से बिखर गए थे हरिवंश राय बच्चन, डिप्रेशन में बिताए मुश्किल दिन!
- Written By: अदिति भंडारी
अमिताभ बच्चन ने अपने शो कौन बनेगा करोड़पति में अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की पहली पत्नी के निधन और तेजी बच्चन से शादी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे कवि की पहली पत्नी के निधन के बाद वे डिप्रेशन में चले गए थे।

पहली पत्नी की मौत से बिखर गए थे हरिवंश राय बच्चन, डिप्रेशन में बिताए मुश्किल दिन! (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: हरिवंश राय बच्चन अपने समय के काफी प्रसिद्ध कवियों में से एक थे। उनकी कविताएं आज भी लोगों द्वारा काफी पसंद की जाती हैं। खासकर उनकी कविता “अग्निपथ”। इस कविता के आधार पर एक फिल्म भी बनाई गई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरिवंश राय बच्चन एक समय में डिप्रेशन में चले गए थे? जी हां, इसका जिक्र उनके बेटे अमिताभ बच्चन ने अपने क्विज शो “कौन बनेगा करोड़पति” के 16वें सीजन में किया था।
बिग बी ने बताया कि तेजी बच्चन हरिवंश राय बच्चन की दूसरी पत्नी थीं। उनकी पहली पत्नी का नाम श्यामा था। उनके निधन के बाद हरिवंश पूरी तरह टूट गए थे। तब उनकी मुलाकात तेजी बच्चन से हुई और फिर बात शादी तक पहुंच गई।
यहां देखे पोस्ट-
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए’… अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किया फोन, फिर 15 करोड़ की डील हुई फाइनल
मुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Father’s Day Special: हर बेटे-बेटी को देखनी चाहिए ये 5 फिल्में, इमोशंस से भर जाएगा दिल
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
हरिवंश राय बच्चन, तेजी बच्चन और अमिताभ बच्चन (सौ. सोशल मीडिया)
अमिताभ बच्चन ने बताया कि “मेरे बाबूजी की पहली पत्नी का निधन हो गया था। पत्नी के गुजर जाने के बाद वह बहुत ही गंभीर स्थिति में पहुंच गए थे। वह उदास रहने लगे थे। पहली पत्नी के निधन के बाद उन्होंने जो भी कविताएं लिखीं, उनमें दुख-दर्द की झलक मिलती है। कुछ सालों बाद, उन्होंने पैसे कमाने के लिए कवि सम्मेलन में जाना शुरू कर दिया।”
बिग बी ने अपने पिता के बरेली जाने और वहां तेजी से मुलाकात का किस्सा भी शेयर किया। एक्टर ने कहा कि “बरेली में उनके एक दोस्त रहते थे, उन्होंने बाबूजी को मिलने के लिए बुलाया। बाबूजी उनसे मिलने गए। डिनर के दौरान बाबूजी के दोस्त ने उनसे कविता सुनाने की गुजारिश की। लेकिन, इससे पहले कि मेरे पिता कविता सुनाना शुरू करते, उनके दोस्त ने अपनी पत्नी से मेरी मां यानी तेजी बच्चन को बुलाने को कहा। वहीं बाबूजी की हमारी माताजी के साथ पहली मुलाकात हुई थी।”
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
एक्टर ने आगे बताया कि “मां के आने के बाद बाबूजी ने ‘क्या करूं संवेदना लेकर तुम्हारी’ कविता सुनाना शुरू किया और मां ये कविता सुनकर रो पड़ीं। पिताजी के दोस्त ने मां और पिताजी को कमरे में अकेला छोड़ दिया और खुद बाहर चले गए।” उन्होंने बताया कि जब हरिवंश के दोस्त थोड़ी देर बाद एक माला लेकर आए, उन्होंने कवि से कहा कि इस माला को उन्हें पहना दो। उस दिन ही उन्होंने तय कर लिया कि वे अपनी जिंदगी तेजी के साथ ही बिताएंगे। हरिवंश राय ने 1941 में तेजी बच्चन से शादी की थी। अमिताभ बच्चन और अजिताभ बच्चन कवि की दूसरी पत्नी के बच्चे हैं।
Harivansh rai bachchan spent days in depression after first wife death
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी फरार घोषित, गैरहाजिर रहने के चलते कोर्ट ने जारी किया स्थायी वारंट
Jul 10, 2026 | 01:45 PMमुंबई में नकली दूध रैकेट का भंडाफोड़: अमूल-गोकुल के पैकेटों में पानी मिलाकर बेचता था आरोपी गिरफ्तार
Jul 10, 2026 | 01:44 PMबंगाल की खाड़ी में बड़ा हादसा! 15 मछुआरों के साथ ट्रॉलर लापता, हेलीकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन जारी
Jul 10, 2026 | 01:41 PMमुझे चुप कराना है तो मारना होगा… BJP पर बरसीं ममता बनर्जी, बागी नेताओं को भी दिया कड़ा संदेश
Jul 10, 2026 | 01:40 PMमहाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में 150 करोड़ से बनेगी इलेक्ट्रिक बोट फैक्ट्री, बदल जाएगी मुंबई वॉटर मेट्रो की सूरत
Jul 10, 2026 | 01:40 PMखेल परियोजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; नागपुर खेल समिति की सभापति ने दिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश
Jul 10, 2026 | 01:35 PMRaghav Juyal Birthday Party: शहनाज गिल का हाथ थामे दिखे राघव, वायरल वीडियो ने बढ़ाई डेटिंग की चर्चाएं
Jul 10, 2026 | 01:35 PMवीडियो गैलरी

नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM
‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM














