हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, नई रिलीज दायरा और वाइब को दी टक्कर

Hanuman Ansh Box Office Collection: फिल्म 'हनुमान अंश' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार है। शनिवार को फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल आया, जिससे फिल्म 'दायरा' और 'वाइब' काफी पीछे छूट गईं।
Daayra Vs Vibe Box Office Collection
फिल्म 'हनुमान अंश', 'दायरा' और 'वाइब'(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Daayra Vs Vibe Box Office Collection: सिनेमाघरों में हर हफ्ते नई फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन दर्शकों के दिलों पर कौन सी फिल्म राज करेगी, इसका फैसला सिर्फ कहानी करती है। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ बड़े सितारों से सजी नई फिल्में रिलीज होते ही कमाई के लिए संघर्ष कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ हफ्तों पुरानी एक फिल्म लगातार अपनी मजबूत पकड़ से सभी को हैरान कर रही है।

बॉक्स ऑफिस पर पुरानी फिल्म का जादू बरकरार

रिलीज के 44 दिन बीत जाने के बाद भी फिल्म 'हनुमान अंश' का खुमार दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। शनिवार को इस फिल्म की कमाई में एक बार फिर जबरदस्त उछाल देखने को मिला। वीकेंड का फायदा उठाते हुए इस फिल्म ने साबित कर दिया कि अच्छी कहानी के आगे नए स्टार्स की चमक फीकी पड़ जाती है।

'दायरा' और 'वाइब' की बेहद धीमी शुरुआत

बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई नई फिल्मों का हाल कुछ खास अच्छा नहीं रहा। करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत फिल्म 'दायरा' को दर्शकों का अपेक्षित प्यार नहीं मिल पाया और इसकी शुरुआत काफी धीमी रही। वहीं एक्टर कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की फिल्म 'वाइब' का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। शनिवार को दोनों फिल्मों की कमाई में मामूली बढ़त दर्ज की गई, लेकिन ये 'हनुमान अंश' के दबदबे को चुनौती देने में पूरी तरह नाकाम रहीं।

बीते शनिवार के कलेक्शन में दिखा अंतर

  • हनुमान अंश: फिल्म ने 44वें दिन शनिवार को शानदार 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन 258.14 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

  • वाइब: दूसरे दिन शनिवार को इस फिल्म ने 2.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 4.35 करोड़ रुपये हो पाया है।

  • दायरा: करीना कपूर की इस फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका 2 दिनों का कुल कलेक्शन 2.60 करोड़ रुपये हुआ है।

Daayra Vs Vibe Box Office Collection
कटरीना कैफ के बचाव में उतरे सलमान खान, ट्रोलर्स को दिया था जवाब, बोले- जहां ऐसा हो खींचकर चमाट मारो

कहानी के दम पर 'हनुमान अंश' ने बनाया रिकॉर्ड

कमाई के इन आंकड़ों से साफ जाहिर होता है कि दर्शक इस समय सिनेमाघर में बड़े स्टार्स के बजाय सिर्फ दमदार और मनोरंजक कहानियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। जहां करोड़ों के बजट में बनी नई फिल्में शुरुआती वीकेंड में ही धराशाई होती नजर आ रही हैं, वहीं सीमित बजट और बेहतरीन कहानी वाली फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस सफर लगातार नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com