Haiwaan Release Live Update: सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘हैवान’, अक्षय कुमार-सैफ की जोड़ी ने मचाया धमाल

Haiwaan Movie Live Update: प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'हैवान' आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। इस एक्शन-थ्रिलर में अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद साथ नजर आ रहे हैं।
Haiwaan Release
फिल्म 'हैवान'(फोटो सोर्स-AI)

Haiwaan Movie Update: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' को मिले 3.5 स्टार्स

फिल्म में 'हैवान' सैफ अली खान, अक्षय कुमार, बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर, मोहनलाल, असरानी और शारिब हाशमी जैसे दिग्गज कलाकारों की दमदार स्टारकास्ट नजर आ रही है। केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स के बैनर तले निर्मित इस फिल्म की कुल समयावधि (ड्यूरेशन) 2 घंटे 44 मिनट है। नवभारत इस फिल्म को 3.5 स्टार्स की रेटिंग देता है।

Haiwaan Movie Update:अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस ने मचाया धमाल

फिल्म में अक्षय कुमार ने जिस तरीके से हैवान यानी परशुराम का किरदार निभाया है, उसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। हालांकि कई फिल्म में अक्षय कुमार को विलेन के रोल में देखा गया है, लेकिन फिल्म हैवान में उनकी लीक से हटकर एक्टिंग को एक्स पर लोगों ने काफी सराहा है।

Haiwaan Movie Update:एक्स पर दर्शकों ने फिल्म को कहा 'मासी थ्रिलर'

फिल्म देखकर निकले दर्शकों ने एक्स पर अपना रिएक्शन शेयर करना शुरू कर दिया हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने फिल्म की समीक्षा करते हुए इसे बेहद उग्र, तीव्र और रोमांचक बताया है। यूजर के अनुसार फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की एक्टिंग बेहद दमदार है। इसके साथ ही फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक और पहले हाफ के मनोरंजक सीन कहानी की पकड़ को मजबूत बनाते हैं।

Haiwaan Movie Update: अक्षय कुमार ने असरानी को श्रद्धांजलि

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म हैवान धमाल मचाने को तैयार है। हाल ही में एक्टर अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिवंगत एक्टर असरानी का एक वीडियो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अक्षय कुमार ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'यह मेरा सौभाग्य था कि मुझे इस महान एक्टर के साथ काम करने और उन्हें 'हैवान' में अपना आखिरी शॉट देते देखने का मौका मिला। असरानी जी, आपकी बहुत याद आएगी। आपके जैसा कोई नहीं हो सकता।'

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com