-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 5 Varun Dhawan Film
बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है Varun Dhawan का जादू, 5वें दिन भी ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ ने की दमदार कमाई
- Written By: यति सिंह
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection: वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' ने सिनेमा घरों में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। साउथ की बड़ी फिल्म से टक्कर के बावजूद बीते मंगलवार को शानदार कमाई हुई है।

वरूण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉक्स ऑफिस की जंग बेहद मजेदार हो चली है। एक तरफ जहां साउथ के सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी सिनेमा घरों में अपना पूरा दबदबा बनाए हुए है, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी हार मानने को तैयार नहीं हैं। उनकी हाल ही में रिलीज रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है।
दर्शकों को इस फिल्म का ताना-बाना और पुराना अंदाज काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है कि वर्किंग डेज शुरू होने के बाद भी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म को देखने के लिए लोग लगातार सिनेमाघरों की ओर जा रहे हैं और फिल्म का कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक काफी बेहतरीन होता जा रहा है।
हफ्ते के बीच में जारी है दर्शकों का प्यार
‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म ने अपने 5वें दिन भी उतनी ही मजबूती दिखाई जितनी 4 दिन दिखाई थी। देश भर के सिनेमाघरों में मंगलवार को इस फिल्म के करीब 7,565 शोज चलाए गए। इन शोज के से फिल्म ने अपनी कमाई की रफ्तार को थमने नहीं दिया और बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
सम्बंधित ख़बरें
‘द प्राइड ऑफ भारत-छत्रपति शिवाजी महाराज’ की स्टारकास्ट हुई और दमदार, भूमि पेडनेकर की हुई एंट्री
वायरल वीडियो के बाद चर्चा में मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल, क्या दोनों कर रहे हैं डेट?
विद्या बालन की ‘कहानी’ फ्रेंचाइजी में यामी गौतम की एंट्री? ‘कहानी 3’ को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
The India Story Collection Day 1: पहले ही दिन लड़खड़ाई फिल्म, बेहद धीमी रही शुरुआत, 16 लाख से खोला खाता
बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म के अगर आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने रिलीजिंग के 5वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 3.50 करोड़ रुपये का शानदार कमाई की है। बीते सोमवार को भी फिल्म का कलेक्शन ठीक इतना ही यानी 3.50 करोड़ रुपये तक रहा था।
लगातार दो दिनों तक वर्किंग डेज में एक जैसी कमाई करना यह दिखाता है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर एक स्थिर क्रेज बना हुआ है। इस नए कलेक्शन को मिलाकर फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 31.00 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि इसका भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 36.92 करोड़ रुपये होता जा रहा है।
विदेशी धरती पर भी चला फिल्म का जादू
घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को देखने के लिए दर्शक पहुंच रहे हैं। बीते मंगलवार को फिल्म ने विदेशी बाजारों से करीब 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ही फिल्म का कुल ओवरसीज कलेक्शन अब बढ़कर 10.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अगर हम इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ये आंकड़ा अब 47.42 करोड़ रुपये तक जा पहुंच गया है। बीते मंगलवार को सिनेमाघरों में फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 18 % दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें: Bharathiraja Death: तमिल सिनेमा के ‘इयक्कुनर इमायम’ भारतीराजा का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
लास्ट फिल्म के साथ किया बड़ा धमाका
दरअसल ‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म के रिलीज होने के तुरंत बाद ही निर्देशक डेविड धवन ने फिल्म इंडस्ट्री से अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। ऐसे में यह फिल्म उनके शानदार करियर की लास्ट मूवी बन चुकी है।
‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म देखने आ रहे दर्शक इसकी तुलना अभिनेता गोविंदा की सुपरहिट फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि इस कहानी ने थियेटर्स में एक बार फिर पुराने दौर के क्लासिक रोमांस और पारिवारिक कॉमेडी की यादों को पूरी तरह जीवित कर दिया है।
Hai jawani toh ishq hona hai box office collection day 5 varun dhawan film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMMBBS इंटर्नस की मांगो को लेकर उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
Jul 27, 2026 | 11:41 PMदमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
Jul 27, 2026 | 11:27 PMडिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Jul 27, 2026 | 11:17 PMअमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
Jul 27, 2026 | 11:17 PMहार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
Jul 27, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














