आवारापन 2 के बाद इमरान हाशमी का अगला धमाका! हिमेश रेशमिया संग फिर जमाएंगे रंग

Gunmaaster G9 Release Date: इमरान हाशमी, जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना स्टारर फिल्म ‘गनमास्टर G9’ की रिलीज डेट घोषित कर दी गई है। यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Emraan Hashmi Gunmaaster G9
इमरान हाशमी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Emraan Hashmi Gunmaaster G9: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी के फैंस के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। 'आशिक बनाया आपने' की ऐतिहासिक सफलता के लगभग 2 दशक बाद एक बार फिर इमरान हाशमी, डायरेक्टर आदित्य दत्त और संगीतकार हिमेश रेशमिया की तिगड़ी एक साथ आ रही है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक खास घोषणा वीडियो जारी कर अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘गनमास्टर G9’ की आधिकारिक प्रदर्शन तिथि उजागर कर दी है। यह खबर सामने आते ही सिनेप्रेमियों के बीच भारी क्रेज देखने को मिल रहा है।

सिनेमाघरों में दस्तक देगी एक्शन और थ्रिल से भरी फिल्म

मेकर दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर के निर्माण में बन रही यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। निर्माताओं ने एक वीडियो के जरिए यह जानकारी शेयर की, जिसमें फिल्म का नाम और मुख्य कलाकारों का लुक काफी प्रभावशाली नजर आ रहा है। इस प्रोजेक्ट को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ था और अब रिलीज डेट सामने आने के बाद दर्शकों की उत्सुकता दोगुनी हो गई है।

दिग्गज स्टारकास्ट और पुरानी हिट जोड़ी का महासंगम

फिल्म ‘गनमास्टर G9’ में इमरान हाशमी के साथ एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। सबसे खास बात यह है कि करीब 20 साल बाद इमरान हाशमी, निर्देशक आदित्य दत्त और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया एक साथ किसी प्रोजेक्ट के लिए जुड़े हैं। इस तिगड़ी ने पहले भी कई यादगार प्रोजेक्ट्स दिए हैं, इसलिए इस बार भी दर्शकों को एक्शन के साथ-साथ बेहतरीन संगीत की उम्मीद है।

Emraan Hashmi Gunmaaster G9
Vishwanath & Sons Collection Day 3: सूर्या की फिल्म ने मचाया धमाल, दुनियाभर में 110 करोड़ पार

आवारापन 2 के बाद इमरान हाशमी का बड़ा धमाका

हाल ही में इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त छाप छोड़ी थी। उस सफलता के बाद एक्टर अब एकदम नए और दमदार अवतार में लौटने की तैयारी कर रहे हैं। 'गनमास्टर G9' एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है, जिसमें रहस्य और रोमांच का अनूठा मेल देखने को मिलेगा।

फिल्म से जुड़े सूत्र बताते हैं कि इसमें इमरान हाशमी का रोल उनके अब तक के करियर के सबसे अनोखे किरदारों में से एक होने वाला है।

Navbharat Live
navbharatlive.com