

Highlights
गोविंदा और कोमल रानी की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर हई वायरल।
गोविंदा और कोमल रानी फिल्म 'रूपा' के प्रमोशन के दौरान साथ नजर आए।
पहले भीगोविंदा और कोमल रानी के रिश्तों को लेकर अफवाहें सामने आई थीं।
Govinda Affair Rumours Controversy: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म और पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले कुछ समय से उनके और फिल्म की सह-कलाकार कोमल रानी स्वर्णकार के बीच रिश्तों को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। अब दोनों की कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनके बाद एक बार फिर उनके कथित अफेयर की चर्चा तेज हो गई है।
दरअसल एक्ट्रेस कोमल रानी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'रूपा' के प्रमोशन से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह गोविंदा के साथ खूबसूरत आउटडोर लोकेशन पर नजर आ रही हैं।गोविंदा और कोमल रानी का अंदाज और उनकी बॉन्डिंग लोगों का ध्यान खींच रही है।
वायरल हो रही तस्वीरों में एक्टर गोविंदा वाइट शर्ट, मैचिंग ब्लेजर और ब्लैक ट्राउजर में दिखाई दे रहे हैं। वहीं कोमल रानी लैवेंडर साड़ी और पर्पल ब्लाउज में नजर आ रही हैं। दोनों की इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म रूपा के प्रमोशन के बीच सामने आई इन तस्वीरों ने एक बार फिर उनके रिश्तों को लेकर चल रही चर्चाओं को हवा दे दी है।
गोविंदा और कोमल रानी के रिश्तों को लेकर चर्चा उस वक्त भी चरम पर थी, जब दोनों को मुंबई के एक फेमस पंडाल में पूजा-अर्चना करते हुए देखा गया था। उनकी साथ मौजूदगी के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगी थीं।
हालांकि अभिनेता गोविंदा ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए इसे एक सोची-समझी साजिश बताया था। एक्टर का कहना था कि कोमल रानी के साथ उनका रिश्ता पेशेवर है और दोनों फिल्म के सिलसिले में साथ नजर आ रहे हैं। कोमल रानी ने भी सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने किसी रिलेशन की नहीं, बल्कि अपनी आने वाली फिल्म का ऐलान किया है।
इस पूरे मामले में एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के बयानों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं थी। उनके बयानों के बाद यह मामला लगातार सुर्खियों में बना रहा। अब गोविंदा और कोमल रानी की नई तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिर से रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
फिलहाल गोविंदा और कोमल रानी अपनी आने वाली फिल्म 'रूपा' के प्रमोशन में बिजी हैं। तस्वीरों को लेकर भले ही तरह-तरह की बातें हो रही हों, लेकिन दोनों की ओर से पहले ही अपने रिश्ते को पेशेवर बताया जा चुका है।