वो मुझे गाली देती है… पत्नी सुनीता के बयान पर पहली बार बोले गोविंदा, कामयाबी को लेकर कही बड़ी बात

Govinda Sunita Ahuja Controversy: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा द्वारा लगाए गए अफेयर के आरोपों और रिश्ते में आई खटास पर पहली बार खुलकर बात करते हुए अपनी बात रखी है।
Govinda Breaks Silence On Sunita Ahuja
गोविंदा और सुनीता आहुजा(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Govinda Breaks Silence On Sunita Ahuja: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते काफी समय से मीडिया में उनकी शादी शुदा जिंदगी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। साल 2025 के दौरान भी उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई बातें सामने आई थीं। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने कुछ इंटरव्यू में एक मराठी एक्ट्रेस के साथ उनका रिश्ता होने की बात कही थी। इन तमाम दावों और पारिवारिक अनबन की खबरों के बाद अब गोविंदा ने एक इंटरव्यू में अपनी बात रखी है, जिससे पूरा मामला एक नए मोड़ पर आ खड़ा हुआ है।

अपनी पत्नी द्वारा लगाए गए अफेयर के दावों और संबंधित एक्ट्रेस का नाम पूछे जाने पर गोविंदा ने बेहद सधे हुए अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने साफ किया कि वे कभी भी किसी महिला का नाम सार्वजनिक रूप से लेकर उसकी मर्यादा को ठेस नहीं पहुंचाएंगे। गोविंदा के अनुसार उन्हें हमेशा यही सीख मिली है कि किसी भी स्त्री के सम्मान की रक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके लिए प्रेम एक पवित्र भावना है और उन्होंने हमेशा अपने काम व जीवन में मर्यादा का पालन किया है। वे किसी भी रिश्ते को गलत नजरिए से देखे जाने के खिलाफ हैं।

रिश्तों में बढ़ती दूरियों पर बयां किया दर्द

गोविंदा ने पारिवारिक मतभेदों और मीडिया में आने वाले बयानों पर गहरा दुख भी जताया। गोविंदा का मानना है कि कई बातें ऐसी होती हैं जिन्हें शब्दों में बयां करना नामुमकिन होता है। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या आपस में दूरी बनाने के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगाना ही केवल एक ही रास्ता बच जाता है।

पत्नी सुनीता के योगदान को बताया सफलता की नींव

पारिवारिक रिश्तों की संवेदनशीलता पर बात करते हुए गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता के प्रति सम्मान भी जाहिर किया। उन्होंने माना कि उनके जीवन में जो भी सफलता आई है, उसमें सुनीता का बहुत बड़ा योगदान रहा है। अगर सुनीता उनके साथ खड़ी न रहतीं, तो वे इस मुकाम तक कभी नहीं पहुंच पाते।

घर के बच्चों की परवरिश करने और परिवार को संभालकर रखने में उनकी पत्नी सुनीता आहुजा ने ममता और सहृदयता का परिचय दिया है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पत्नी की नाराजगी या डांट को भी वे सहजता से स्वीकार कर लेते हैं क्योंकि उनके दिल में उनके प्रति गहरा आदर है।

Govinda Breaks Silence On Sunita Ahuja
Jana Nayagan Collection Day 18: थलपति विजय का जलवा कायम, संडे के कलेक्शन ने बढ़ाई ‘जन नायकन’ की रफ्तार

सिनेमा के बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी

पर्सनल लाइफ में चल रही इन तमाम उथल-पुथल के बीच गोविंदा अपने पेशेवर जीवन पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से भले ही वे विवादों के कारण खबरों में रहे हों, लेकिन अब वे अपने करियर के नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रहे हैं।

दर्शकों के गोविंदा जल्द ही ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ जैसी फिल्मों के जरिए बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने वाले हैं। उनके फैंस एक बार फिर उन्हें उनके चिर-परिचित अंदाज में देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com