गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या पहली बार साथ करेंगे स्क्रीन शेयर, स्टार प्लस के नए शो से मचेगी हलचल

Gaurav Khanna Shraddha Arya Serial: गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या पहली बार स्टार प्लस के नए रोमांटिक फैमिली ड्रामा में साथ नजर आएंगे। एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के इस शो का टीजर जारी हो चुका है।
Gaurav Khanna Shraddha Arya Serial
श्रद्धा आर्या और गौरव खन्ना(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

  • स्टार प्लस ने नए शो का टीजर प्रोमो जारी किया है।

  • यह अनटाइटल्ड रोमांटिक फैमिली ड्रामा एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बन रहा है।

Shraddha Arya And Gaurav Khanna Comeback: टीवी के मशहूर अभिनेता गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या जल्द ही एक नए शो के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। दोनों पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। स्टार प्लस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक टीजर प्रोमो जारी कर इस नए प्रोजेक्ट की जानकारी दी है। एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बनने वाले इस अनटाइटल्ड रोमांटिक फैमिली ड्रामा को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, शो के नाम, कहानी और रिलीज डेट का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

स्टार प्लस की ओर से जारी प्रोमो में गौरव खन्ना एक लग्जरी गाड़ी से उतरते नजर आते हैं। वहां मौजूद पैपराजी उनसे नए शो को लेकर सवाल करते हैं, लेकिन अभिनेता केवल मुस्कुराकर जवाब देने से बचते हैं। इसके बाद श्रद्धा आर्या की एंट्री होती है। वह भी ग्लैमरस अंदाज में अपनी गाड़ी से उतरती हैं और मीडिया के सवालों पर मुस्कुराती नजर आती हैं। दोनों कलाकारों का यह अंदाज नए शो को लेकर सस्पेंस बढ़ाता है। मेकर्स ने फिलहाल कहानी से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन प्रोमो से साफ है कि दोनों कलाकार एक नए फिक्शन प्रोजेक्ट में साथ दिखाई देंगे।

एकता कपूर की नई पेशकश पर टिकी निगाहें

इस नए शो को लेकर टीवी इंडस्ट्री में चर्चा है कि यह किस समय स्लॉट पर प्रसारित होगा और क्या किसी मौजूदा शो की जगह लेगा। एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के इस प्रोजेक्ट से स्टार प्लस के प्राइम टाइम को मजबूती मिलने की उम्मीद है। हालांकि, शो के प्रसारण समय और दूसरे धारावाहिकों को लेकर मेकर्स की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Gaurav Khanna Shraddha Arya Serial
सीता और गीता में डबल रोल से जीता दिल, शोले से मिली शोहरत, जानें हेमा मालिनी के ड्रीम गर्ल बनने की पूरी कहानी

रियलिटी शोज के बाद फिक्शन में गौरव खन्ना की वापसी

गौरव खन्ना को 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया के किरदार से खूब लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद वह 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' और 'बिग बॉस' जैसे रियलिटी शोज में नजर आए। वहीं, श्रद्धा आर्या ने 'कुंडली भाग्य' में प्रीता के किरदार से घर-घर में पहचान बनाई थी। अब दोनों कलाकार एक नए रोमांटिक फैमिली ड्रामा में साथ नजर आएंगे। ऐसे में दर्शकों को उनकी नई ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने का इंतजार रहेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com