बच्चे की भूमिका निभाने वाली आज बन गई हैं गंगू बाई

Happy Birthday Alia Bhatt
Updated on

मुंबई : आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का जन्म 15 मार्च 1993 को लंदन (London) में हुआ था। ये एक भारतीय (Indian) एक्ट्रेस (Actress) है। इन्हें हिंदी फिल्मों (Hindi Films) में इनके अभिनय (Acting) के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस आज अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। इनके पिता महेश भट्ट जो एक फिल्म निर्देशक है और मां अभिनेत्री सोनी राजदान है। उनके पिता गुजराती वंश से ताल्लुक रखते है और मां कश्मीरी पंडित है। एक्ट्रेस के पास ब्रिटिश नागरिकता है।

अभिनेत्री अभी हाल ही में रिलीज बॉलीवुड की हिट फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अपने दमदार एक्टिंग के लिए इन दिनों सुर्खियों में है। एक्ट्रेस वर्ष 1999 में एक थ्रिलर में एक बच्चे के किरदार में नजर आई थी। उसके बाद साल 2012 में उन्होंने एक ड्रामा फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में अभिनय करके अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभाई। जिसमें साल 2014 में 'रोमांस 2 स्टेट्स', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'हाइवे', 2016 में 'डियर जिंदगी', 'उड़ता पंजाब', 2017 में 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 2018 में 'राज़ी', 2019 में 'गली बॉय' जैसे कई फिल्में शामिल हैं।

कोरोना की तीसरी लहर के केसों में कमी आने के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जिसमें आलिया भट्ट के दमदार किरदार को देखकर फैंस खिलखिला उठे है। इनके इस फिल्म को इस कदर पसंद किया जा रहा है कि सिनेमाघरों के बाहर लोगों की भीड़ लगा है लोग शो के लिए टिकट की एडवांस बुकिंग कर रहे है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 25 फरवरी को रिलीज हुई थी। ये फिल्म बहुत जल्दी ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम होगी।

जिसका डेट 22 अप्रैल 2022 है। वहीं अगर हम बात करें इस फिल्म के कलेक्शन की तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। आलिया भट्ट मेबेलिन, गार्नियर और कोका-कोला जैसे कई ब्रांडों और उत्पादों के लिए सेलिब्रिटी एंडोर्सर भी हैं। अभिनेत्री को उनके सफल अभिनय के लिए कई फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित की जा चुकी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com