दंगल से लेकर अंग्रेजी मीडियम तक, 'फादर्स डे' पर देखें बॉलीवुड की ये बेहतरीन फिल्में

Happy Father's Day hindi film
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को 'फादर्स डे' पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस बार 19 जून को 'फादर्स डे' (Fathers Day 2022) आया हुआ है। इसकी शुरुआत साल 1907 में पहली बार अनिधिकृत रूप हुई थी, जबकि आधिकारिक रूप से इसकी शुरुआत साल 1910 में हुई थी। रियल लाइफ की तरह रील लाइफ में भी पिता की भूमिका दमदार दिखाई गई है। फादर्स पर तो कई फिल्में बनी। कई अभिनेता पिता के दमदार किरदार निभाते हुए दर्शकों को भी दीवाना बना चुके हैं। 

बागबान में अमिताभ बच्चन, दिल धड़कने दो में अनिल कपूर, कुछ कुछ होता है में शाहरुख खान से लेकर अंग्रेजी मीडियम में इरफान खान तक इन फिल्मों वो अभिनेता बेहतरीन किरदार में दिखाई दिए हैं। 'फादर्स डे' पर नजर डालते है इन बॉलीवुड फिल्मों पर-  

दंगल (2016) में आमिर खान

बागबान में अमिताभ बच्चन (2003)

'शर्माजी नमकीन' (2022) में ऋषि कपूर/परेश रावल

अंग्रेजी मीडियम (2020) में इरफान खान

कुछ कुछ होता है (1998) में शाहरुख खान

दिल धड़कने दो (2015) में अनिल कपूर