नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तेलुगु फिल्म 'सैंधव' का फर्स्ट लुक आउट, स्टाइलिश अंदाज में दिखे एक्टर

Saindhav
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी सैलेश कोलानू की फिल्म 'सैंधव' से साउथ की फिल्मों में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। अभिनेता वेंकटेश स्टारर इस तेलुगु फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के पोस्टर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म में विकास मलिक का किरदार निभा रहे नवाजुद्दीन पोस्टर में काफी डैशिंग और खतरनाक नजर आ रहे हैं।

https://twitter.com/KolanuSailesh/status/1618479804625616896

बता दें कि इन दिनों बॉलीवुड स्टार्स साउथ फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं, वहीं दक्षिण फिल्म के सितारों की भी बॉलीवुड में भारी मांग हो रही है। साउथ स्टार वेंकटेश की 75वीं फिल्म 'सैंधव' को उनके करियर की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। 'सैंधव' सभी दक्षिणी भाषाओं के साथ हिंदी में भी रिलीज की जाएगी। जल्द ही नवाजुद्दीन अपनी अगली फिल्म 'जोगी रा सारा रा रा' में नजर आएंगे।

https://twitter.com/taran_adarsh/status/1659537709348835329

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com