आखिरकार! 'सालार' का टीजर हुआ रिलीज, प्रभास का दिखा दमदार अंदाज

Salaar Teaser Release Date
Photo - @hombalefilms/Twitter
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केजीएफ’ और ‘केजीएफ 2’ के डायरेक्टर प्रशांत नील (Prashanth Neel) द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सालार’ (Salaar) का टीजर आखिरकार आज, गुरुवार को सुबह 5 बजकर 12 मिनट पर रिलीज हो ही गया। जिसका फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म के लिए पहली बार प्रशांत नील ने साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म का टीजर होम्बले फिल्म्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जो काफी धमाकेदार है।

टीजर की शुरुआत टीनू आनंद से होती है। जो एक कार की बोनट पर बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं वो चारों तरफ से बंदूकों से लैस कई लोगों से घिरे हुए हैं। जो उनपर निशाना बनाए हुए हैं। वीडियो में टीनू आनंद कहते हैं, "सिंपल इंग्लिश नो कंफ्यूजन लायन, चीता, टाइगर, एलिफैंट आर वेरी डेंजरस, बट नॉट इन जुरासिक पार्क..." जिसके बाद स्क्रीन पर प्रभास की एंट्री होती है। जो हाथ में चाकू और राइफल लिए दुश्मनों को धूल चटाते दिखते हैं।

1 मिनट 46 सेकंड का ये टीजर रोंगटे खड़े करने वाला है। टीजर में पृथ्वीराज सुकुमारन की भी एक झलक देखने को मिलती है। जिसे देखकर ऐसा माना जा रहा है कि वो फिल्म में विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे। टीजर को फैंस का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म का टीजर देखकर फैंस का फिल्म को देखने का एक्साइटमेंट दुगना हो गया है। बता दें कि फिल्म में प्रभास के अलावा श्रुति हासन, जगपति बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रिया रेड्डी और ईश्वरी राव भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म ‘सालार’ तेलुगु भाषा के अलावा तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com