एक्टर शाहिद कपूर रखते हैं ड्राइविंग सेफ्टी का पूरा ध्यान, शो ऑफ किया अपने हेलमेट का कलेक्शन

Shahid Kapoor
Photo - Instagram
Updated on

मुंबई : शाहिद कपूर बॉलीवुड (Bollywood) जगत के एक बहुत ही मशहूर एक्टर हैं। वो अपनी अच्छी खासी फैंस फॉलोइंग रखते हैं। हाल ही में शाहीद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बहुत ही मजेदार अंदाज में अपने हेलमेट के कलेक्शंस का वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर किया हैं। बता दें कि शाहिद बाइक राइडिंग के बहुत बड़े दीवाने हैं। यहां तक कि शाहिद ने अपने छोटे भाई ईशान के साथ बाइक पर पूरे देश का दौरा भी कर रखा है। शाहिद बाइक्स का कलेक्शंस भी रखते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने हेल्मेट्स के कलेक्शन का एक वीडियो भी शेयर किया है।

जिसमें शाहिद अपने हेल्मेट्स को दिखते हुए उनका परिचय भी दे रहे हैं। शाहिद ने अपने हेल्मेट्स के नाम अंग्रेजी महिलाओं के नाम पर रखें हैं। आजकल हमें स्टार्स के गाड़ियों, जूतों और एंटीक चीजों के कलेक्शंस देखने को मिल जाते हैं, वहीं शाहिद हेल्मेट्स के भी बड़े शौकीन है। शाहिद कपूर के हेलमेट कलेक्शंस का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते ही उनके फैंस उनकी वाहवाही कर रहे हैं।

एक फैन ने कमेंट में लिखा, 'आप हेल्मेट्स के महत्त्व की जागरूकता फैला रहे हैं, बहुत अच्छा काम कर रहें हैं।' दूसरे फैन ने लिखा, 'हम मीरा कपूर के कमेंट का इंतजार कर रहे हैं।' फैंस के साथ ईशान खट्टर ने भी शाहिद कपूर के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक फायर इमोजी के जरिए शाहिद कपूर की सराहना किया है। शाहिद के शौक से हमें एक बड़ी सीख भी मिलती है। उनसे हमें यह सिख लेनी चाहिए कि शौक के साथ हमें अपने जीवन और स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए और अपने स्वास्थ्य का ख्याल आप मजेदार तरीके से भी रख सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com