फिल्म 'जर्सी' का 'केजीएफ 2' से हुआ सामना, निराशा लगी हाथ

Jersey Box Office Collection
Photo- Instagram
Published on
Updated on

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की अभिनीत (Starring) फिल्म (Film) 'जर्सी' (Jersey) 22 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। निर्माता को फिल्म की कहानी को लेकर ये उम्मीद था की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी, लेकिन इस फिल्म का सामना 'केजीएफ 2' से हो गया है। जो इस फिल्म के बिजनेस के सपनों को चकनाचूर करते दिखाई दे रही है। इस फिल्म के बिजनेस से निर्माता के उम्मीद पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

जहां फिल्म 'केजीएफ 2' को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की लंबी लाइन लगी है। तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म 'जर्सी' के खिड़की पर सन्नाटा है। फिल्म 'जर्सी' रविवार के आंकड़ों के मुताबिक पांच से साढ़े पांच करोड़ का बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस कर पाई है। वहीं शनिवार को भी पांच करोड़ रूपये का ही कलेक्शन हो पाया था। ये फिल्म अब तक कुल 15 करोड़ रूपये का कमाई कर चुकी है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी अपनी मुख्य भूमिका में है।

वहीं फिल्म 'केजीएफ 2' जमकर कमाई कर रही है। अब भी इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। अब तक ये फिल्म 300 करोड़ रूपये के आकड़ें को पार कर गई है। इस फिल्म के हिंदी संस्करण से रविवार को 20-25 करोड़ रूपये की कुल कमाई हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com