नहीं रहे मशहूर तेलुगू फिल्म निर्देशक सागर गरू, 70 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sagar Garu Passed Away
Photo - Twitter
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : तेलुगू सिनेमा (Telugu Cinema) से एक बुरी खबर सामने आई है तेलुगू फिल्मों के मशहूर फिल्म निर्देशक (Film Director) विद्यासागर रेड्डी (Vidyasagar Reddy) उर्फ सागर गरू (Sagar Garu) का निधन हो गया है। वो उम्र संबंधित बीमारियों के चलते 70 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। रिपोर्ट्स की माने तो सागर गरू सुबह करीब 6 बजे अपनी आखिरी सांस लिए। इस खबर के सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सागर गरू के निधन की पुष्टि फिल्म निर्देशक श्रीनु वैतला ने की। जिन्होंने सागर गरु के निधन की खबर अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दिया। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए लिखा, “यह जानकर बहुत दुख हुआ कि मेरे गुरु सागर गरु अब नहीं रहे। वे अपने सभी सहायकों का बड़े प्यार से ख्याल रखते थे और बहुत सी मूल्यवान बातें सिखाते थे। वह हम सभी के लिए एक बड़ा सहारा थे। आपको हमेशा याद किया जाएगा सर ओम शांति।”

बता दें कि सागर गरु ने 1983 में रिलीज फिल्म ‘रकासी लोया’ से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने निर्देशन करियर में इंडस्ट्री को 40 फिल्में दी। जिसमें ‘कैदी ब्रदर्श’, ‘स्तुअर्तपुरम डोंगालू’ और ‘रमासक्कानोडु’ जैसी फिल्में शामिल है। सागर गरु अधिकतर फैमिली फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते थे। इतना ही नहीं सागर गरु तीन बार तेलुगू फिल्म डायरेक्टर असोसिएशन के प्रेजिडेंट रह चुके थे।   

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com