शाहरुख खान और बेटे आर्यन का कोर्ट के बाहर गले लगने की फेक Video हुए वायरल

Shahrukh Khan And Aaryan Khan
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (aaryan Khan) को 3 अक्टूबर को मुंबई के क्रूज पर रेव पार्टी करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने गिरफ्तार किया है। आर्यन पर ड्रग्‍स लेने और बेचने का आरोप लगा है। आर्यन को कोर्ट ने एक दिन के लिए कस्टडी में भेज दिया गया है। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी गिरफ्तार किया है। अब शाहरुख खान और उनका परिवार इस वक़्त मुश्किल वक़्त से गुजर रहा है। 

इस मुश्किल वक़्त में शाहरुख के कई दोस्त उनके सपोर्ट में खड़े हैं। यही तक शाहरुख के फैंस लगतार उन्हें सोशल मीडिया पर अपना प्यार लुटा रहे है। ऐसे में कैच ऐसे भी लोग है जो शाहरुख के बेटे की आलोचना कर रहे है। साथ ही कुछ लोग ऐसे भी है जो सोशल मीडिया पर गलत खबरें फैला रहे है। 

ऐसे में अब सोशल मीडिया एक फेक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि शाहरुख कोर्ट के बाहर अपने बेटे आर्यन को गले लगाया था। लेकिन आपको बता दें ये फेक वीडियो है। इस वीडियो में  दिखने वाला आदमी शाहरुख खान जैसा लग रहा है लेकिन वो शाहरुख नहीं है। और साथ ही में वीडियो में जो लड़का दिख रहा है वो आर्यन खान नहीं है। ये वीडियो फेक है।

गौरतलब है कि NCB को क्रूज पर रेव पार्टी होने की टिप मिली थी। उसके बाद जब NCB ने वह छापेमारी की तो उस दौरान पार्टी से चरस बरामद हुआ है। आर्यन के पास ड्रग्स तो बरामद नहीं हुई है। NCB ने आर्यन खान के अलावा 7 और लोगों को भी हिरासत में लिया हैं। लेकिन उनके दोस्त और अरबाज मर्चेंट के जूतों में थोड़ी मात्रा में चरस मिला है। गौरतलब है कि सलमान खान सहित कई एक्टर सुनील शेट्टी, ऐक्ट्रेस पूजा भट्ट और सुचित्रा कृष्णमूर्ति शाहरुख़ के सपोर्ट में उतर चुके है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com