सोहेल खान से तलाक के बाद एक्स-वाइफ सीमा सचदेव का खुलासा, बोलीं- 'मुझे लड़कियां पसंद हैं...'

Sohail Khan, Seema sachdev
Published on
Updated on

मुंबई: 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' (Fabulous Lives of Bollywood Wives) शो के पहले सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। शो का दूसरा सीजन भी दर्शकों के बीच धूम मचाता नजर आ रहा है। जिसमें सीमा सचदेव, महीप कपूर, भावना पांडे और नीलम कोठारी ने अभिनय किया है। पहले सीजन के मुकाबले दूसरे सीजन में बोल्डनेस का स्तर बढ़ गया है।  इस नए सीजन में बॉलीवुड की ये पॉपुलर सेलेब्स कई बड़े खुलासे करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच शो के लेटेस्ट एपिसोड में भारतीय मैचमेकिंग सीमा कटारिया धमाकेदार एंट्री करती दिखाई दे रही हैं। वहीं सोहेल खान की एक्स वाइफ और फैशन डिजाइनर सीमा सचदेव इस दौरान  हैरान करने वाला जवाब देती दिखाई दी। 

22 साल बाद सोहेल को तलाक क्यों दिया? इस सवाल का जवाब देते हुए सीमा सचदेव ने कहा- 'हम दोनों के विचार एक दूसरे से अलग थे।' इस पर सीमा कटारिया ने फिर कहा 'इसे जानने में 22 साल क्यों लगे?' इसके बाद सीमा सचदेव ने हैरान करने वाला जवाब देते हुए कहा कि 'मुझे लड़कियां पसंद हैं।' इसके बाद वह जोर से हंसने लगी। उसने फिर पूछा, 'क्या तुम मेरे जवाब से डरते हो?' हालांकि यह सुनकर सीमा कटारिया के चेहरे के भाव बदल गए।

अब सीमा सचदेव  के इस मजाक को आगे बढ़ते हुए महीप कपूर ने कहती है कि 'क्या आप सीमा के लिए दुल्हन ढूंढ सकते हैं?' इस बात से साफ इनकार करते हुए सीमा कटारिया ने कहा, 'भारत में अभी इतना खुलापन या आगे की सोच नहीं है कि ये चीजें यहां हो सकें। हम इसके बारे में बाद में सोचेंगे।' इस बीच इस शो में इन चारों अभिनेत्रियों की असल जिंदगी को दिखाया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com