मालामाल वीकली 2 में ईशा देओल की वापसी से मचा बज, बिग बॉस फेम सोनिया बंसल ने भी साइन की फिल्म

Esha Deol Comeback: ‘मालामाल वीकली 2’ की ईशा देओल और ‘बिग बॉस 17’ फेम सोनिया बंसल की एंट्री हो गई है। ईशा इस फिल्म से एक्टिंग में कमबैक करेंगी। फिल्म की शूटिंग नवंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है।
Esha Deol soniya bansal
ईशा देओल और सोनिया बंसल(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Malamaal Weekly 2 Esha Deol: बॉलीवुड की चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘मालामाल वीकली’ एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए लौटने की तैयारी में है। फिल्म के दूसरे पार्ट यानी ‘मालामाल वीकली 2’ को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अब फिल्म की कास्ट में दो और अभिनेत्रियों की एंट्री हो गई है। इनमें धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल और ‘बिग बॉस 17’ की कंटेस्टेंट सोनिया बंसल का नाम शामिल है।

ईशा देओल ने ‘मालामाल वीकली 2’ साइन कर ली है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री लंबे समय से एक्टिंग में वापसी के लिए एक अच्छी कहानी और दिलचस्प किरदार की तलाश में थीं। अब उनकी यह तलाश इस फिल्म के साथ पूरी होती नजर आ रही है। ईशा अपने किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्हें फिल्म में अपना रोल पसंद आया है। ऐसे में यह प्रोजेक्ट उनके एक्टिंग कमबैक के लिए अहम माना जा रहा है।

बिग बॉस 17 की सोनिया बंसल भी हुईं शामिल

ईशा देओल के साथ सोनिया बंसल भी फिल्म की कास्ट में शामिल हो गई हैं। सोनिया ‘बिग बॉस 17’ में नजर आई थीं और शो के दौरान उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें फिल्म में एक दिलचस्प किरदार के लिए अप्रोच किया गया था। अभिनेत्री ने भी इस ऑफर में दिलचस्पी दिखाई और फिल्म के लिए हामी भर दी।

नवंबर में शुरू हो सकती है शूटिंग

‘मालामाल वीकली 2’ की शूटिंग को लेकर भी अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का काम नवंबर 2026 तक शुरू हो सकता है। खास बात यह है कि फिल्म की कहानी 2006 में आई पहली ‘मालामाल वीकली’ से अलग होगी। हालांकि, मेकर्स फिल्म के मूल अंदाज और कॉमेडी की भावना को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। यानी दर्शकों को एक नई कहानी के साथ उसी तरह का मनोरंजन देखने को मिल सकता है।

Esha Deol soniya bansal
अनीत पड्डा ने पुलिस स्टेशन में सुनाई दर्दनाक कहानी, फातिमा सना शेख करेंगी मामले की जांच, हुंकार का टीजर रिलीज

रवीना से एल्विश तक, लंबी है स्टारकास्ट

फिल्म का निर्देशन अमित जोशी कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म में पहले ही रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा के नाम सामने आ चुके हैं। इसके बाद शिल्पा शिरोडकर के कास्ट में शामिल होने की खबर आई थी। वहीं राजपाल यादव और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव भी फिल्म का हिस्सा बताए जा रहे हैं। फरदीन खान और महेश मांजरेकर के नाम भी कास्ट से जुड़ चुके हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com