ईशा देओल की 'प्रताप' में रिश्तों का धोखा और आत्मसम्मान की जंग, पूनम बनकर बड़े पर्दे पर लौटेंगी एक्ट्रेस

Esha Deol Comeback: ईशा देओल प्रताप से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। फिल्म में वह पूनम का किरदार निभाएंगी, जिसकी जिंदगी एक बड़े खुलासे से बदल जाती है। ट्रेलर 26 अक्टूबर और फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होगी।
Esha Deol Character Poster
ईशा देओल(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • ईशा देओल फिल्म 'प्रताप' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।

  • फिल्म में वह पूनम का किरदार निभाएंगी, जिसकी जिंदगी एक बड़े खुलासे के बाद बदल जाती है।

  • कहानी रिश्तों में टूटते भरोसे, आत्म-पहचान और महिला की अंदरूनी ताकत पर आधारित है।

Esha Deol Character Poster: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म 'प्रताप' को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ने लगी है। फिल्म के निर्माताओं ने ईशा का नया कैरेक्टर पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह पूनम के किरदार में नजर आ रही हैं। इस किरदार की कहानी रिश्तों में टूटते भरोसे, आत्म-पहचान और मुश्किल परिस्थितियों में सामने आने वाली अंदरूनी ताकत पर आधारित है।

'प्रताप' में पूनम के लिए उसका परिवार ही उसकी पूरी दुनिया है। उसके जीवन में रिश्तों और उनसे जुड़े विश्वास की अहम जगह है। लेकिन अचानक उसे एक ऐसी सच्चाई का सामना करना पड़ता है, जो उसकी अब तक की सोच को बदलकर रख देती है। जिस बात को वह हमेशा सच मानती रही, हकीकत उससे बिल्कुल अलग निकलती है।

पूनम का सफर

इस खुलासे के बाद पूनम का भरोसा टूट जाता है और उसके सामने अपनी जिंदगी को नए सिरे से समझने की चुनौती खड़ी हो जाती है। अब उसे न सिर्फ बदले हुए हालात का सामना करना है, बल्कि अपनी ताकत पहचानकर आगे बढ़ने का रास्ता भी तलाशना है। फिल्म में उसका सफर इस बात को सामने लाएगा कि कई बार मुश्किल वक्त ही इंसान को उसकी असली क्षमता से रूबरू कराता है।

Esha Deol Character Poster
Gajab Raat Review: एक रात में खुलते हैं कई राज, मनोज बाजपेयी की एक्टिंग ने जीता दिल, जानें फिल्म की 5 बातें

अमित साध भी निभाएंगे अहम किरदार

ईशा देओल का कैरेक्टर पोस्टर फिल्म के मोशन पोस्टर के बाद सामने आया है। मोशन पोस्टर में अमित साध एक जांबाज एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में नजर आए थे, जो खुद कानून के दूसरी तरफ खड़ा हो जाता है। फिल्म की कहानी सत्ता, न्याय और फैसलों के परिणामों जैसे मुद्दों को भी छूती है। हालांकि, पूनम की जिंदगी में आने वाला असली मोड़ क्या होगा, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।

कब रिलीज होगी प्रताप

सचिन सराफ के लेखन और निर्देशन में बनी इस फिल्म में ईशा देओल और अमित साध के अलावा तिग्मांशु धूलिया, सीमा बिस्वास और मिलिंद गुणाजी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म को प्रदीप रंगवानी और यूवी फिल्म्स प्रस्तुत कर रहे हैं, जबकि इसका संगीत यूवी म्यूजिक पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर 26 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होने वाला है। वहीं, ‘प्रताप’ 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब देखना होगा कि पूनम का किरदार और उसकी संघर्षपूर्ण कहानी दर्शकों पर कितना प्रभाव छोड़ पाती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com