Esha Deol Life: ईशा देओल को स्टारकिड होने के बावजूद नहीं मिली कामयाबी, जानें उनके करियर के 5 बड़े मोड़

Esha Deol Career: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। 'धूम' से पहचान पाने वाली ईशा की पढ़ाई, शादी, विवाद और फिल्मी करियर की कहानी दिलचस्प है।
Esha Deol Birthday Special
ईशा देओल(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • ईशा देओल दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी हैं।

  • ईशा ने 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

  • 2004 की फिल्म 'धूम' और इसके गाने 'धूम मचाले' से उन्हें खास पहचान मिली।

Esha Deol Birthday Special Story: बॉलीवुड में कुछ कलाकार ऐसे हैं, जिन्हें फिल्मी परिवार से होने का फायदा तो मिलता है, लेकिन दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाना आसान नहीं होता। ईशा देओल भी उन्हीं अभिनेत्रियों में शामिल हैं। दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा ने साल 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से बॉलीवुड में कदम रखा था। 2004 में आई फिल्म 'धूम' से उन्हें बड़ी पहचान मिली, लेकिन इसके बाद उनका करियर उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाया।

ईशा देओल ने 'धूम' में जॉन अब्राहम के साथ काम किया था। फिल्म में उन्होंने शीना का किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और इसका गाना 'धूम मचाले' भी खूब लोकप्रिय हुआ। दर्शकों को लगा कि इस फिल्म के बाद ईशा का करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 'धूम' के बाद ईशा ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उनमें से ज्यादातर बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकीं। विक्रम भट्ट की फिल्म 'अनकही' को भले ही कहानी के लिए तारीफ मिली, लेकिन कमाई के मामले में यह सफल नहीं रही। इस फिल्म में ईशा के अभिनय को सराहना जरूर मिली थी।

शादी और मां बनने के बाद लिया फिल्मों से ब्रेक

ईशा देओल ने 29 जून 2012 को बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की। इसके बाद वह दो बेटियों की मां बनीं। उनकी बड़ी बेटी का जन्म 2017 और छोटी बेटी का जन्म 2019 में हुआ। परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियों के बीच ईशा ने फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि, उन्होंने 2019 में शॉर्ट फिल्म 'केकवॉक' से वापसी की। इसके बाद 2022 में वह वेब सीरीज 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' में शैला दुर्रानी के किरदार में नजर आईं।

Esha Deol Birthday
ईशा देओल(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Esha Deol Birthday Special
Jailer 2 800 Crore: तीसरे वीकेंड में भी नहीं थमी 'जेलर 2' की रफ्तार, 18वें दिन 800 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

अमृता राव के साथ थप्पड़ कांड से भी बटोरी सुर्खियां

ईशा देओल का नाम एक बार अमृता राव के साथ हुए विवाद को लेकर भी चर्चा में आया था। फिल्म 'प्यारे मोहन' की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। ईशा ने बाद में स्वीकार किया था कि उन्होंने अमृता को थप्पड़ मारा था। अभिनेत्री ने इस घटना पर पछतावा न होने की बात भी कही थी।

Esha Deol Birthday
ईशा देओल(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

ऑक्सफोर्ड से हासिल की है डिग्री

ईशा देओल की पहचान सिर्फ एक अभिनेत्री के तौर पर नहीं है। उन्होंने पढ़ाई में भी रुचि दिखाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर से जुड़ी पढ़ाई की डिग्री है। इसके अलावा उन्होंने आर्ट्स में मास्टर डिग्री भी हासिल की है। फिल्मों में भले ही ईशा को माता-पिता जैसी सफलता नहीं मिली, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए आज भी अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।