Elvish Yadav ने चुम दरांग के नाम पर किया कमेंट, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन, जानें पूरा मामला

यूट्यूबर एल्विश यादव ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में एक्ट्रेस चुम दरांग पर कमेंट किया था। उन्होंने चुम के नाम को अश्लील बताया था। अब इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने एल्विश यादव को समन भेजा है।
Elvish Yadav ने चुम दरांग के नाम पर किया कमेंट, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन, जानें पूरा मामला
एल्विश यादव ने चुम दरांग के नाम पर किया कमेंट
Published on
Updated on

मुंबई: यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। हाल ही में एल्विश यादव ने एक पॉडकास्ट में बिग बॉस 18 में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस चुम दरांग पर कमेंट किया था। राष्ट्रीय महिला आयोग ने अब एल्विश को समन भेजा है और उन्हें सोमवार, 17 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है। बता दें कि एल्विश यादव ने अपने पॉडकास्ट में चुम के नाम को अश्लील बताया था।

एल्विश यादव का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें वह अपने दोस्त रजत दलाल दिखाई दिए। दोनों एक पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए नजर आए थे। वीडियो में एल्विश चुम का मजाक उड़ा रहे थे। उन्होंने कहा कि करणवीर को पक्का कोविड था, क्योंकि चुम किसे पसंद आती है भाई? इतना टेस्ट किसका खराब होता है और चुम के नाम में ही अश्लीलता है। नाम 'चुम' और काम 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में क्या है?

एल्विश यादव के विवादित बयान पर चुम ने रिएक्ट किया। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि किसी के नाम और पहचान का मजाक उड़ाना 'मजाक' नहीं होता। किसी की मेहनत का मजाक उड़ाना 'हंसी' नहीं होती। अब समय आ गया है कि हम समझें कि मजाक और नफरत में फर्क है। सबसे दुख की बात यह है कि यह सिर्फ मेरी जाति के बारे में नहीं था, बल्कि मेरी मेहनत और संजय लीला भंसाली जैसे बड़े फिल्म निर्माता की फिल्म का भी अपमान किया गया।

चुम दरांग हाल ही में बिग बॉस 18 में नजर आ चुकीं है। इस शो में एक्ट्रेस का नाम करणवीर के साथ जोड़ा गया था। वहीं, अब वैलेंटाइन डे के मौके पर करणवीर मेहरा ने चुम से अपने प्यार का इजहार कर दिया है। चुम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें करणवीर चुम को आई लव यू बोलते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में चुम करणवीर से वहां मौजूद गुलाब के फूलों के बारे में कुछ कहने को बोलती हैं। इस पर करणवीर ने कहा कि रोजेस आर रेड, वायलेट्स आर ब्लू, आई डोन्ट केयर एनी बडी, आई लव चुम ये सुनने के बाद चुम थम्स अप करती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com