एकता कपूर के सीरियल 'कहानी घर घर की' की फिर होगी टेलीविजन पर वापसी

Kahani Ghar Ghar Ki Re Telecast
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: एकता कपूर के टीवी शो 'कहानी घर-घर की' की टेलीविजन पर फिर से वापसी हो रही है। इस शो का पुनर्प्रसारण 8 जून शाम 6 बजे से स्टार प्लस पर किया जाएगा। साक्षी तंवर के लीड रोल वाला शो 'कहानी घर घर की' ने अपने समय में टीआरपी चार्ट पर राज किया और शो के सभी किरदार घर-घर में मशहूर हो गए।

https://twitter.com/KahaaniGharGhar/status/1602641087876988928

बता दें कि किरण करमाकर और साक्षी तंवर ने शो में मुख्य भूमिकाएं निभाईं थी। इस शो ने उस दौर में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। यह उन शोज में से था, जो आठ साल तक चला। इस शो को दर्शकों से अपार प्यार और तारीफें भी मिली।

दरअसल ओटीटी प्लेटफॉर्म के पॉपुलर होने के बाद कई चैनलों पर दर्शकों का संकट मंडराने लगा है। अब चैनल नए शोज की जगह उन सीरियलों को दिखाना चाहते हैं, जिसे दर्शक आज भी पसंद करते हैं। कारोबारी नजरिए से भी ये फायदे का सौदा है। 'कहानी घर-घर की' के वापसी को इसी नजरिए से देखा जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com