-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- During The Film Kala Bazaar Devanand Forced Waheeda To Take Off Her Saree
जब देवानंद ने वहीदा को साड़ी उतारकर एक्सपोज करने के लिए किया मजबूर!
- Written By: सुनीता पांडे

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान आज अपना 86वां जन्मदिन मना रही हैं। 3 फरवरी 1938 को तमिलनाडु के चेंगलपट्टु में जन्मी वहीदा ने 50 और 60 के दशक में अपनी काबिलियत से हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्हें बचपन से ही संगीत और नृत्य का शौक था, लेकिन वहीदा बचपन में डॉक्टर बनना चाहती थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्हें फिल्मों की ओर रुख करना पड़ा। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा
देव आनंद ने किया मजबूर
इंडस्ट्री में वहीदा रहमान की छवि ‘टच मी नॉट’ वाली रही है। उन्होंने कभी भी निर्देशको की डिमांड के आगे घुटने नहीं टेके। वह फिल्मों में अपनी ड्रेस खुद चुनती थीं और किसी के लाख कहने के बावजूद वो टस से मस नहीं होती थी। लेकिन एक बार देवानंद ने वहीदा को साड़ी उतारकर एक्सपोज करने के लिए मजबूर कर दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
खाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
इंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
सीन सुनकर भड़क गई वहीदा रहमान
यह घटना फिल्म ‘कालबाजार’ के दौरान की है। इस फिल्म में वहीदा रहमान ने देव साहब की प्रेमिका का किरदार निभाया था। सीन के अनुसार, देव आनंद और वहीदा रहमान पहाड़ों में घूमने जाते हैं। इसी दौरान देव साहब का पैर फिसल जाता है और वह गहरी खाई में गिर जाते हैं। डायरेक्टर विजय आनंद ने कहा कि अगर वहीदा अपनी साड़ी उतारकर देव साहब को ऊपर खींच लें तो सीन में जान आ जाये। लेकिन जब ये सीन वहीदा रहमान को सुनाया गया तो वो भड़क गईं।
जिद्द पर अड़े रहें डायरेक्टर और वहीदा
पहले तो उन्होंने देव आनंद को खूब बुरा-भला कहा और बाद में फिल्म छोड़ने की धमकी दे डाली। लेकिन इससे देव साहब को कोई फर्क नहीं पड़ा। वहीदा ने कहा कि ये सब सिर्फ सेक्स अपील बढ़ाने के लिए किया जा रहा है, वरना अगर डायरेक्टर चाहें तो कोई और रास्ता भी निकाला जा सकता है। निर्देशक विजय आनंद भी जिद्द पर अड़ गए। उनका कहना था कि अगर वो कलाकारों की मर्जी के मुताबिक सीन में फेरबदल करते रहें, तो पूरी फिल्म ही उनकी मर्जी से बनानी पड़ेगी।
देव आनंद ने लीगल एक्शन लेने की दी धमकी
दोनों को जिद पर अड़ा देख देव साहब ने एक दिन वहीदा को अकेले बुलाया और समझाते हुए कहा- ‘देखो वहीदा, तुम जानती हो कि मैं अपनी फिल्मों में ऐसे हथकंडे नहीं अपनाता। दूसरी बात ये है कि आपने फिल्म साइन करने से पहले जो एग्रीमेंट साइन किया है, उसके मुताबिक आप किसी भी सीन के लिए ना नहीं कह सकती। फिर भी यदि आपको कोई आपत्ति है तो हमारे लिए कानूनी विकल्प खुले हैं।’
इस तरह सीन करने के लिए हुई राजी
आखिरकार वहीदा इस शर्त पर राजी हुईं कि यह सीन अकेले ही फिल्माया जाएगा। विजय आनंद इस बात पर राजी हो गए और अपने पूरे करियर में पहली बार वहीदा रहमान ने ऐसा सीन दिया, जिसका उन्हें आज भी पछतावा होगा। एक इंटरव्यू में वहीदा ने बताया था कि कैसे इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
During the film kala bazaar devanand forced waheeda to take off her saree
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM










