-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Dunky Bollywood Shahrukh Khan New Film Relesed Fans Excited Danki Box Office Collection Jawan Pathan
रिलीज के पहले दिन छाया ‘Dunki’ का क्रेज़, थियेटर के अंदर झूमते दिखे फैंस
- Written By: अक्सा अंसारी

नई दिल्ली: बॉलीवुड (Bollywood) सुपरस्टार शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म ‘डंकी'(Dunki) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज चुकी है। पठान (Pathan) और जवान (Jawan) के बाद शाहरुख खान की यह तीसरी बड़ी फिल्म है। जिसका फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थें। शाहरुख के फैंस की एक्साइटमेंट के बीच रिलीज हुई फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) ने उम्मीद के मुताबिक पहले दिन बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर बंपर ओपनिंग की। शाहरुख खान की यह तीसरी बैक टू बैक बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार ओपनिंग है। इससे पहले पठान (Pathan) और जवान (Jawan) ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर तगड़ी कमाई की थी। साल की अपनी तीसरी बड़ी फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) की रिलीज के साथ ही शाहरुख खान ने यह साबित कर दिया है की उन्हें ऐसे ही किंग खान (King Khan) नहीं कहा जाता।
थियेटर में झूमे फैंस
‘डंकी’ के फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए फैंस दीवाने नजर आए। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म लोगों को डंकी के रिलीज होते ही थियेटर के अंदर से फिल्म के क्लिप वायरल होने लगे हैं। शाहरुख की एंट्री का सीन देख लोग क्रेजी हो रहे हैं। ‘लुट-पुट’ गाना आते ही फैंस भी सीट पर खड़े होकर झूमने लगे। सिनेमाहॉल के अंदर फिल्म को लोग जम कर एंजॉय करते दिखे । सोशल मीडिया पर थियेटर के बाहर के वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं। इनमें किंग खान फैंस ढोल-ताशे और पटाखों के साथ फिल्म की रिलीज का जश्न मनाते दिखे। शाहरुख का एक बड़ा कटआउट भी देखने को मिला।
Christmas came early as we are here to celebrate our Santa’s bestest present to all of us- Dunki!!!! #DunkiDay #Dunki 5:55am celebration at #Gaiety in unique Christmas style! 🔥❤️🎄@iamsrk @RedChilliesEnt @RajkumarHirani #DunkiReview #ShahRukhKhan #SRK pic.twitter.com/I5lkh69TNB — Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) December 20, 2023
Celebration of World’s Biggest Star’s latest ATBB at the temple of Indian cinema – #Gaiety! HISTORIC first ever 5:55AM show for masterpiece #Dunki 🔥❤️@iamsrk @RedChilliesEnt #DunkiDay #DunkiReview #Mumbai pic.twitter.com/FPdjr2tLox — Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) December 20, 2023
पहले दिन ‘डंकी’ ने छापे इतने नोट
बात करें ‘डंकी’ के बॉक्स के ऑफिस कलेक्शन की तो पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 30 से 35 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है। हालांकि यह पठान और जवान का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं फिलहाल ये कहना अभी मुश्किल है। बता दें कि डंकी फिल्म 120 करोड़ के बजट में बनी है। जिसके डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं। फिल्म को लेकर फैन्स के बीच जो एक्साइटमेंट बनी हुई है, उसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि डंकी पहले हफ्ते में ही बजट के पैसे निकाल लेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Cocktail 2 BO Collection: धीमी शुरुआत, बड़ा अंजाम! ‘कॉकटेल 2’ ने 12वें दिन कर दिखाया कमाल
जब ‘तम्मा तम्मा’ स्टेप को बताया गया फ्लॉप, जावेद जाफरी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
‘डंकी’ की कास्ट में शामिल नामी सितारे
आपको बता दें कि फिल्म में शाहरुख खान के अलावा विक्की कौशल, तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, सतीश शाह, विक्रम कोचर जैसे नामी सितारे हैं। फिल्म को लेकर फैन्स के बीच जो एक्साइटमेंट बनी हुई है, उसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि डंकी पहले हफ्ते में ही बजट के पैसे निकाल लेगी। ‘डंकी’ के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं, जो मुन्नाभाई MBBS, पीके, थ्री इडियट्स जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
Dunky bollywood shahrukh khan new film relesed fans excited danki box office collection jawan pathan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMनासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMअकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
Jul 02, 2026 | 05:19 PMछठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?
Jul 02, 2026 | 05:15 PMगहरी नींद में सो रहा सीहोर प्रशासन: भैरुंदा स्टेट हाईवे पर 7 घंटे से महाजाम; एंबुलेंस फंसी ‘जनता बेहाल’
Jul 02, 2026 | 05:14 PMExclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PMमुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
Jul 02, 2026 | 05:08 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













