अजय देवगन की 'दृश्यम 3' पर दूसरे वीकेंड में भी बरसा पैसा, 280 करोड़ के पार पहुंचा नेट कलेक्शन

Drishyam 3 Collection: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे शनिवार को रात 8:30 बजे तक 20.85 करोड़ रुपये कमाए।
Drishyam 3 Collection Day 9
जयदीप अहलावत और अजय देवगन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रफ्तार बढ़ाई।

  • अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 ने 9वें दिन रात 8:30 बजे तक 20.85 करोड़ रुपये कमाए।

  • अब फिल्म की नजर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के आंकड़े पर है।

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए नौ दिन हो चुके हैं और दूसरे वीकेंड पर भी इसका जलवा बरकरार है। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यही वजह है कि दूसरे शनिवार को फिल्म ने शुक्रवार के मुकाबले ज्यादा कमाई की।

अब 'दृश्यम 3' की नजर 300 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के आंकड़े पर है। 'दृश्यम 3' ने पहले दिन शानदार शुरुआत करते हुए 62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद पहले वीकेंड में फिल्म का नेट कलेक्शन 245.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। हालांकि, पहले हफ्ते के बाद कमाई में गिरावट देखने को मिली, लेकिन दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ ली है।

दृश्यम 3 की कमाई

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन यानी शुक्रवार को 14.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे शनिवार को रात 8:30 बजे तक फिल्म ने 20.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। इस तरह फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 280.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। ये आंकड़े शुरुआती हैं और इनमें बदलाव हो सकता है।

Drishyam 3 Collection Day 9
मदीना में मिस्टर फैजू ने रचाया निकाह, दुल्हन संग पहली तस्वीरें आईं सामने, देखें कपल की वेडिंग लुक

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी बनाया रिकॉर्ड

अजय देवगन और तब्बू स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में भी शानदार प्रदर्शन किया है। सैकनिल्क के अनुसार, रिलीज के आठ दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 407 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। इसी के साथ फिल्म ने ‘सिंघम 3’ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का दावा किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म 300 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन की ओर बढ़ रही है। दूसरे शनिवार को मिली बढ़त ने इसकी कमाई को और मजबूत किया है।

300 करोड़ के क्लब में शामिल होगी फिल्म

दूसरे शनिवार को दर्शकों की दिलचस्पी ने ‘दृश्यम 3’ को बॉक्स ऑफिस पर मजबूती दी है। अब रविवार के कलेक्शन पर सबकी नजरें टिकी हैं। अगर फिल्म की कमाई में इसी तरह तेजी बनी रहती है, तो यह जल्द ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com