दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 5 दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की 'दृश्यम 3: द कंक्लूजन' ने सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी रखा है। महज 5 दिनों में फिल्म ने भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया।
Drishyam 3 Box Office Collection
फिल्म दृश्यम 3: द कंक्लूजन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ajay Devgn Drishyam 3 Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नई फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन कुछ फिल्में दर्शकों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ती हैं कि उनकी रफ्तार को रोक पाना नामुमकिन हो जाता है। अजय देवगन स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3: द कंक्लूजन इस समय थियेटर्स में कुछ ऐसा ही कमाल दिखा रही है। वीकेंड पर शानदार कमाई करने के बाद अब वर्किंग डेज में भी इस फिल्म की धाक बरकरार है। शुरुआती 5 दिनों के अंदर फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई का एक नया रिकॉर्ड बना लिया है।

5वें दिन भी जारी रही थियेटर्स में दर्शकों की भीड़

सैक्निल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने भारत में अपने पहले 5 दिनों के दौरान 216.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।

  • पहले दिन शुक्रवार को 62 करोड़ का कलेक्शन

  • दूसरे दिन शनिवार को 53.50 करोड़ का कलेक्शन

  • तीसरे दिन रविवार को 61 करोड़ का कलेक्शन

  • चौथे दिन सोमवार को 21 करोड़ का कलेक्शन

  • पांचवें दिन मंगलवार को 19 करोड़ का कलेक्शन

Drishyam 3 Box Office Collection
मिस वर्ल्ड बनने के बाद फिल्मों में उतरीं युक्ता मुखी, तमिल फिल्म के बाद बॉलीवुड में दिखाया एक्टिंग का हुनर

विदेशों में भी बनाए नए रिकॉर्ड

फिल्म दृश्यम 3 का जलवा केवल भारतीय बाजारों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ओवरसीज मार्केट में भी दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं। 5वें दिन विदेशों से 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन आया, जिससे विदेशी ग्रॉस कमाई 81.50 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

दुनिया भर के आंकड़ों को मिला दें तो फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 341.30 करोड़ रुपये के बड़े आंकड़े को छू चुका है। भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 259.80 करोड़ हो चुका है, जो इसके जबरदस्त क्रेज को साफ दर्शाता है।

डायरेक्टर अभिषेक पाठक की थ्रिलर ने फिर जीता दिल

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म दृश्यम 3 में अजय देवगन के साथ तबू, जयदीप अहलावत, श्रिया सरन, रजत कपूर और प्रकाश राज जैसे बेहतरीन कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

कहानी में विजय सालगांवकर का सामना एक बार फिर पुराने अतीत और नए पुलिस अधिकारियों के जाल से होता है। यही सस्पेंस और कसा हुआ ड्रामा दर्शकों को आखिरी समय तक सिनेमाघरों के सिनेमाई अनुभव से जोड़े रखने में पूरी तरह सफल हो रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com