आलिया भट्ट की ‘डोंट बी शाय’ का नया रोमांटिक गाना रिलीज, ‘तेरे संग’ में दिखी प्यार की खूबसूरत कहानी

Don’t Be Shy Tere Sang Song: फिल्म 'डोंट बी शाय' का नया रोमांटिक गाना 'तेरे संग' रिलीज हो गया है। अरमान मलिक और याशस्वी की आवाज से सजा यह गाना प्यार के अहसास को खूबसूरती की दास्तां बयां करता है।
Alia Bhatt Don’t Be Shy Movie
फिल्म 'डोंट बी शाय' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Alia Bhatt Don’t Be Shy Movie: कॉलेज की गलियों में छुप-छुपकर देखने की आदत और पहली नजर के प्यार का अहसास हर किसी के दिल के करीब होता है। इसी खास अहसास को नए अंदाज में पेश करते हुए आने वाली फिल्म 'डोंट बी शाय' का नया रोमांटिक गाना 'तेरे संग' ऑफिशियली रिलीज कर दिया गया है। टी-सीरीज के बैनर तले आए इस गाने ने आते ही सबके दिलों में अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है। यह खूबसूरत ट्रैक न केवल आपको पुराने दिनों की याद दिलाएगा, बल्कि यंग जनरेशन को अपने साथ गहराई से जोड़ने में भी पूरी तरह कामयाब रहेगा।

अरमान मलिक और याशस्वी दासाने की आवाजा का चला जादू

इस बेहद सुकून देने वाले रोमांटिक सॉन्ग को फेमस सिंगर अरमान मलिक और याशस्वी दासाने ने अपनी जादुई आवाज से सजाया है। अरमान की आवाज के साथ याशस्वी की नजाकत भरी आवाज का तालमेल इस गाने की सबसे बड़ी खासियत बनकर उभरा है। संगीतकार राम संपत ने इस गीत का मधुर संगीत तैयार किया है। वहीं इस दिल छू लेने वाले गाने के बोल राम संपत और देवांश वैद्य की जोड़ी ने मिलकर लिखे हैं। दोनों सिंगर की यह संगीतमय जुगलबंदी सुनने वालों को अपने संग रोमांस के सफर पर ले जाती है।

कॉलेज लाइफ की मासूमियत को दर्शाता तेरे संग गाना

यह गाना केवल एक म्यूजिक ट्रैक नहीं है, बल्कि यह युवा प्यार और कॉलेज क्रश के पलों का एक खूबसूरत ताना-बाना है। गाने के वीडियो में किसी खास इंसान के पास होने पर मिलने वाली घबराहट और उससे मिलने की बेताबी को बहुत ही बारीकी से दिखाया गया है।

अपनी वार्म वाइब्स की वजह से यह गाना हर उस इंसान को पसंद आएगा जिसने कभी न कभी किसी से सच्चा प्यार किया है। फेमस सिंगर अरमान मलिक ने भी इस गाने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि यह गाना उस मासूम अहसास को बयां करता है, जहां इंसान अपने दिल की बात सुनकर प्यार में पूरी तरह बह जाना चाहता है।

20 साल की लड़की की नए मोड़ों की अनूठी कहानी

यह रोमांटिक गाना आने वाली फिल्म 'डोंट बी शाय' का एक अहम हिस्सा है, जिसकी कहानी बेहद दिलचस्प नजर आ रही है। यह फिल्म 20 साल की श्यामिली उर्फ 'शाय' दास की जिंदगी के आसपास घूमती है।

श्यामिली को लगता है कि उसकी जिंदगी की हर एक चीज योजना के मुताबिक चल रही है, लेकिन तभी एक ट्विस्ट आता है और उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है। इस फिल्म में आरुषि बजाज, अंश दुग्गल, बियांका अरोड़ा और पीयूष खाटी जैसे उभरते हुए चेहरे अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

Alia Bhatt Don’t Be Shy Movie
'हनुमान अंश' की सफलता का असर, साईं बाबा बनकर पर्दे पर छाएंगे संजय मिश्रा, खाटू श्याम पर भी फिल्म का ऐलान

आलिया भट्ट का प्रोडक्शन में बनी फिल्म

इस बेहतरीन कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा को श्रीति मुखर्जी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म का निर्माण आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट ने अपने बैनर इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत किया है।

वहीं ग्रीष्मा शाह और विकेश भूटानी इसके को प्रोड्यूसर हैं। मुख्य युवा कलाकारों के अलावा फिल्म में कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बासु और नेहा धूपिया जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। यह फिल्म 25 सितंबर को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com