निर्देशक विक्रम भट्ट ने गुपचुप कर ली दूसरी शादी, जानें क्या है उनकी पत्नी का नाम

Vikran Bhatt
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉलीवुड निर्देशक और प्रोडूसर विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) हमेशा अपनी फिल्मों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार विक्रम अपनी पर्सनल लीड की वजह से सुर्खियों में आ गए है। दरअसल हाल ही में ये खबर सामने आई है कि विक्रम ने दूसरी शादी कर ली है। 

हाल ही में इ टाइम्स से बात करते हुए निर्देशक ने इस बात का खुलासा किया है। उनकी पति का नाम श्वेतांबरी सोनी (Shwetambari Soni) है। खबरों के मुताबिक इनकी शादी पिछले साल ही हो हुई थी। लेकिन विक्रम ने इस बात को सबसे छिपाकर रखा था। अब विक्रम ने इस बात का खुलासा किया है।इ टाइम्स के सूत्र ने यह कन्फर्म किया है कि विक्रम ने श्वेतांबरी से शादी कर ली है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर विक्रम और श्वेतांबरी का एक साथ ही पोस्ट भी वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि विक्रम भट्ट की पहली पति का नाम अदिति भट्ट था। दोनों ने 1998 में तलाक लिया था। दोनों की एक बेटी कृष्णा भट्ट हैं। विक्रम भट्ट का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और फिर अमीषा पटेल से भी जुड़ा। कहा ये भी जाता हैं कि विक्रम दोनों एक्ट्रेस के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। 

गौरतलब है कि 1992 में फिल्म 'जानम' से विक्रम भट्ट ने निर्देशक के तौर पर अपना कदम रखा। विक्रम भट्ट ने 'मदहोश', 'गुनहगार', 'फरेब', 'आप मुझे अच्छे लगने लगे', 'आवारा पागल दीवाना', 'स्पीड', 'ऐतबार', 'शापित', 'हॉन्टेड', 'राज', 'राज 3 डी', 'डेंजरस इश्क' 'मिस्टर एक्स' 'फुटपाथ', 'क्रिएचर 3डी', '1921' और 'घोस्ट' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com